ख़बर ख़बरों की

5 साल में दुनिया में खत्म होंगी 1.40 करोड़ नौकरियां: Digital Commerce, शिक्षा और कृषि में मौके बढ़ेंगे, ङ्खश्वस्न की रिपोर्ट में खुलासा

वॉशिंगटन। नौकरियों के बाजार में दुनियाभर में बदलाव हो रहे हैं। नई तरह की नौकरियां बढ़ रही हैं। कई पारंपरिक नौकरियां खत्म होती जा रही हैं।

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की फ्यूचर ऑफ जॉब्स रिपोर्ट 2023 के अनुसार, अगले 5 साल में दुनिया भर में 8 करोड़ 30 लाख नौकरियां खत्म हो जाएंगी और 6 करोड़ 90 लाख नई नौकरियां तैयार होंगी। यानी आज के मुकाबले 2027 तक 1.40 करोड़ नौकरियां कम हो जाएंगी। आने वाले 5 सालों में डिजिटल कॉमर्स, एजुकेशन और कृषि के क्षेत्र में रोजगार के मौके तेजी से बढ़ेंगे, जबकि ऐसे काम जिनमें ज्यादा शारीरिक मेहनत की जरूरत पड़ती है वे या तो एआई के जरिए किए जाएंगे या फिर रोबोट के जरिए ऑटोमेशन से होंगे। दुनिया में 23 प्रतिशत और भारत में 22 प्रतिशत नौकरियों में बदलाव होंगे। रिपोर्ट के अनुसार, पर्यावरण को बचाने के लिए गैरपारंपरिक ऊर्जा पर आधारित रोजगार बढ़ेंगे, जबकि सप्लाई चेन का लोकलाइजेशन होगा।

बढ़ती तकनीक की वजह से नौकरियां जाएंगी

वल्र्ड इकोनॉमिक फोरम ने यह रिपोर्ट दुनियाभर की 803 कंपनियों पर सर्वे करने के बाद तैयार की है। इसमें कहा गया है कि जैसा कि समझा जा रहा है कि बढ़ती तकनीक की वजह से नौकरियां जाएंगी। यह पूरा सच नहीं है। नौकरियों की संख्या में कमी होने की और भी कई वजहें हैं। इनमें एक बड़ी वजह कौशल की कमी है। नई तरह की नौकरियों में नए स्किल्स की जरूरत है। इसके लिए तैयारी नहीं है।

44 प्रतिशत कर्मचारियों को रोजगार में बने रहने के लिए स्किल बढ़ानी होगी

कर्मचारियों को नौकरियों की जरूरत के अनुसार तैयार होने में समय लगेगा। यह वजह है कि बेरोजगारी और कामगारों की कमी एक साथ देखने को मिल रही है। अगले 5 साल में भी यह हाल बने रहेंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि 44 प्रतिशत कर्मचारियों को रोजगार में बने रहने के लिए अपनी स्किल बढ़ानी होगी।

डिजिटल कॉमर्स में करीब 20 लाख और नौकरियां बढ़ेंगी

अगले 5 सालों में डिजिटल कॉमर्स में करीब 20 लाख और नौकरियां बढ़ेंगी। हालांकि सबसे ज्यादा एआई और मशीन लर्निंग विशेषज्ञों की जरूरत बढ़ेगी। सूचना सुरक्षा विशेषज्ञों, बिजनेस एनालिस्ट की नौकरियों में लगातार इजाफा होगा, लेकिन 2027 तक 10 में से 6 कर्मचारियों को खास ट्रेनिंग की जरूरत पड़ेगी।

Gaurav

Recent Posts

हिजबुल्लाह का जवाबी हमला, उत्तरी इजरायल पर दागे ताबड़तोड़ रॉकेट

-इजरायल ने कई क्षेत्रों में लगाया कर्फ्यू, लोगों के लिए जारी की गाइडलाइन तेल अवीव।…

2 hours ago

क्वाड देश के सदस्य साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर आगे बढ़ें: पीएम मोदी

वॉशिंगटन :  क्वाड समूह की बैठक अमेरिका में हो रही है। इस समूह की स्थापना…

2 hours ago

रेपिस्टों के खिलाफ जंग: इटली में बलात्कारियों का होगा बधियाकरण

रोम। दुष्कर्मियों से पूरी दुनिया परेशान है। इटली भी इससे अछूता नहीं है। यहां पिछले…

2 hours ago

कर्ज में फंसा यूके, जीडीपी के मुकाबले 100 फीसदी से ज्यादा ले चुका है कर्ज

लंदन । ब्रिटेन अकेला विकसित देश नहीं है, जो भारी कर्ज के बोझ तले दबा…

2 hours ago

न्यूयार्क पैलेस में पीएम मोदी से मिले नेपाल के पीएम

न्यूयार्क :  भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के इतर न्यूयॉर्क पैलेस…

2 hours ago

जब हम ग्लोबल फ्यूचर के बारे में बात कर रहे हैं, तो मानव-केंद्रित दृष्टिकोण सर्वप्रथम होनी चाहिए : पीएम मोदी

वाशिंगटन । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र में समिट ऑफ द फ्यूचर…

2 hours ago