ख़बर ख़बरों की

MP की पांच सैन्य छावनी परिषद होंगी खत्म, रक्षा मंत्रालय का फैसला

मध्यप्रदेश की पांच सैन्य छावनी परिषद खत्म होंगी। रक्षा मंत्रालय ने देश भर में 62 सैन्य छावनी परिषदों को समाप्त करना प्रारंभ कर दिया है। जिसके पीछे मंत्रालय का यह तर्क है कि रक्षा बजट का बड़ा हिस्सा छावनियों के क्षेत्रों के विकास पर खर्च हो रहा है। छावनियों के नागरिक क्षेत्रों के विस्तार के लिए सेना की जमीनों की जरूरत पड़ती है।

एमपी में यह सैन्य छावनी होंगी खत्म

मध्यप्रदेश में जबलपुर, मुरार (ग्वालियर), महू, पचमढ़ी, सागर की सैन्य छावनी परिषद खत्म होंगी। जिसके बाद छावनी परिषद सैन्य क्षेत्र मिलिट्री स्टेशन में तब्दील हो जाएगी। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक सिविल एरिया के लिए पालिका का गठन होगा। सबसे पहले हिमांचल के कांगड़ा जिले में स्थित योल छावनी परिषद का अस्तित्व खत्म करने का आदेश एमओडी द्वारा जारी किया गया है। जोधपुर स्थित रक्षा संपदा विभाग के सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में नसीराबाद छावनी परिषद को भंग करने का आदेश जारी होगा। सिविल एरिया, सैन्य एरिया, आबादी, वार्ड सहित समस्त महत्वपूर्ण जानकारियां एमओडी को भेज दी गई हैं।

सेरेमनी पर भी रोक लगाने कहा था

यहां उल्लेखनीय है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कई बार कह चुके हैं कि सेना में ब्रिटिश परंपराओं को खत्म किया जाएगा। वर्ष 1818 में महू छावनी परिषद की स्थापना हुई थी। जो मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से 23 किलोमीटर दूर है। यह छावनी मुंबई-आगरा रोड पर स्थित है। महू छावनी परिषद तकरीब 4 हजार एकड़ में है। जिसमें आठ वार्डों में 30 हजार 485 मतदाता हैं। इसमें 90 हजार की आबादी है।

यह मिलेगा लाभ

राज्य सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ छावनी परिषद के नागरिकों को नहीं मिलता था। किंतु अब उन्हें भी योजनाओं का फायदा मिलेगा। छावनी परिषद के नागरिकों को नए भवनों के निर्माण, भवन की ऊंचाई बढ़ाने, सफाई, सीवरेज, रोशनी, सड़क, वाणिज्यिक निर्माण और कन्वर्जन के लिए सेना के पास नहीं जाना पड़ेगा। कैंटोनमेंट बोर्ड से मिलिट्री स्टेशन बनने के बाद सेना भी अपने एरिया पर फोकस कर सकेगी।

Gaurav

Recent Posts

हिजबुल्लाह का जवाबी हमला, उत्तरी इजरायल पर दागे ताबड़तोड़ रॉकेट

-इजरायल ने कई क्षेत्रों में लगाया कर्फ्यू, लोगों के लिए जारी की गाइडलाइन तेल अवीव।…

2 hours ago

क्वाड देश के सदस्य साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर आगे बढ़ें: पीएम मोदी

वॉशिंगटन :  क्वाड समूह की बैठक अमेरिका में हो रही है। इस समूह की स्थापना…

2 hours ago

रेपिस्टों के खिलाफ जंग: इटली में बलात्कारियों का होगा बधियाकरण

रोम। दुष्कर्मियों से पूरी दुनिया परेशान है। इटली भी इससे अछूता नहीं है। यहां पिछले…

2 hours ago

कर्ज में फंसा यूके, जीडीपी के मुकाबले 100 फीसदी से ज्यादा ले चुका है कर्ज

लंदन । ब्रिटेन अकेला विकसित देश नहीं है, जो भारी कर्ज के बोझ तले दबा…

2 hours ago

न्यूयार्क पैलेस में पीएम मोदी से मिले नेपाल के पीएम

न्यूयार्क :  भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के इतर न्यूयॉर्क पैलेस…

2 hours ago

जब हम ग्लोबल फ्यूचर के बारे में बात कर रहे हैं, तो मानव-केंद्रित दृष्टिकोण सर्वप्रथम होनी चाहिए : पीएम मोदी

वाशिंगटन । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र में समिट ऑफ द फ्यूचर…

2 hours ago