ख़बर ख़बरों की

America भी अपने नागरिकों को सूडान से ‎निकाल रहा बाहर, पहला अभियान सफल

वा‎शिंगटन। अमे‎रिका भी अपने नाग‎रिकों को सूडान से बाहर ‎निकालने में जुट गया है। सूडान में जारी हिंसा के बीच चलाए गए अभियान के तहत सैकड़ों अमेरिकी लोग सैन्य ड्रोन की निगरानी में शनिवार को पूर्वी अफ्रीकी देश के बंदरगाह पर पहुंचे।

अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि भू मार्ग के जरिए लोगों को बाहर निकालने के अभियान पर सेना ने अमेरिकी मानवरहित विमान के जरिए नजर रखी और बस के काफिले में 200 से 300 अमेरिकियों को अपेक्षाकृत सुरक्षित स्थल ‘पोर्ट सूडान’ पहुंचाया गया।

सूडान में फंसे अमेरिकियों को बाहर निकालने के लिए अमेरिका ने शुरुआत में कोई भी अभियान चलाने से इनकार कर दिया था और उसने इसे बहुत खतरनाक बताया था, जिसके कारण वहां रह रहे अमेरिकी परिवारों ने अपने देश के प्रशासन की निंदा की थी। अमेरिकी विशेष अभियान बलों ने सूडान में अपने दूतावास और अन्य अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों को 22 अप्रैल को हवाई मार्ग के जरिए हिंसाग्रस्त देश से बाहर निकाला था, लेकिन वहां रह रहे हजारों अमेरिकी नागरिकों के लिए कोई अभियान नहीं चलाया गया था, जिनमें से कई के पास दोहरी नागरिकता है, जबकि दर्जनों अन्य देश सूडान से वायु, थल या जल मार्ग से अपने नागरिकों को बाहर निकालने के लिए निकासी अभियान चला रहे हैं। इस मामले में अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने बताया कि काफिले के जरिए अमेरिकी नागरिकों, अमेरिका द्वारा नियुक्त स्थानीय लोगों और सहयोगी देशों के नागरिकों को बंदरगाह लाया गया।

उन्होंने कहा ‎कि हम अमेरिकी नागरिकों को फिर से सचेत करते हैं कि वे सूडान की यात्रा नहीं करें। अधिकारियों ने बताया कि अमेरिकी नागरिक जेद्दा में डॉक पर पहुंचेंगे, जहां अमेरिकी वाणिज्यदूतावास अधिकारी उनका इंतजार कर रहे होंगे, लेकिन ‘पोर्ट सूडान’ में कोई अमेरिकी कर्मचारी नहीं है।

 

Gaurav

Recent Posts

हिजबुल्लाह का जवाबी हमला, उत्तरी इजरायल पर दागे ताबड़तोड़ रॉकेट

-इजरायल ने कई क्षेत्रों में लगाया कर्फ्यू, लोगों के लिए जारी की गाइडलाइन तेल अवीव।…

4 hours ago

क्वाड देश के सदस्य साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर आगे बढ़ें: पीएम मोदी

वॉशिंगटन :  क्वाड समूह की बैठक अमेरिका में हो रही है। इस समूह की स्थापना…

4 hours ago

रेपिस्टों के खिलाफ जंग: इटली में बलात्कारियों का होगा बधियाकरण

रोम। दुष्कर्मियों से पूरी दुनिया परेशान है। इटली भी इससे अछूता नहीं है। यहां पिछले…

4 hours ago

कर्ज में फंसा यूके, जीडीपी के मुकाबले 100 फीसदी से ज्यादा ले चुका है कर्ज

लंदन । ब्रिटेन अकेला विकसित देश नहीं है, जो भारी कर्ज के बोझ तले दबा…

4 hours ago

न्यूयार्क पैलेस में पीएम मोदी से मिले नेपाल के पीएम

न्यूयार्क :  भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के इतर न्यूयॉर्क पैलेस…

4 hours ago

जब हम ग्लोबल फ्यूचर के बारे में बात कर रहे हैं, तो मानव-केंद्रित दृष्टिकोण सर्वप्रथम होनी चाहिए : पीएम मोदी

वाशिंगटन । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र में समिट ऑफ द फ्यूचर…

4 hours ago