ख़बरे

जल-प्रदाय योजनाओं के क्रियान्वयन और निगरानी से जन-प्रतिनिधियों को जोड़ा जाए : मुख्यमंत्री Chouhan : जल निगम के संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश जल निगम की जल-प्रदाय योजनाओं के संचालन और रख-रखाव के लिए पर्यवेक्षण और गुणवत्ता नियंत्रण की व्यवस्था को मजबूत बनाया जाए। योजना के क्रियान्वयन और उसकी निगरानी में स्थानीय जन-प्रतिनिधियों को जोड़े। जल निगम की परियोजनाओं के क्रियान्वयन में ग्रामीणों की सहभागिता को प्रोत्साहित करने में जन अभियान परिषद को भी सम्मिलित किया जाए।

मुख्यमंत्री चौहान निगम के संचालक मंडल की 21वीं बैठक को संबोधित कर रहे थे। मंत्रालय में हुई बैठक में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव अजीत केसरी, मलय श्रीवास्तव, एस.एन. मिश्रा तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में सिंगरौली जिले में गोंड देवसर समूह जल-प्रदाय योजना पर इंटेक वेल के लिए बाँध निर्माण, रतलाम एवं धार जिले की जल आपूर्ति योजना के स्रोत के लिए जल संसाधन विभाग को माही नदी पर तलवाड़ा बैराज की निर्माण लागत साझा करने सहमति प्रदान की गई। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि आउट सोर्स व्यवस्था में लगे कर्मचारियों का शोषण न हो।

बैठक में निगम में संविदा पर नियुक्त महिला कर्मचारियों के लिए 90 दिनों के मातृत्व अवकाश के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। निगम द्वारा विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और संस्थाओं के इंटर्न को प्रशिक्षित करने संबंधी प्रस्ताव को भी स्वीकृत किया गया।

Gaurav

Recent Posts

भाजपा और संघ सिर्फ नफरत फैलाते हैं : राहुल गांधी

-पुंछ में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना पुंछ।…

8 mins ago

भाजपा ने हिंदू समाज का वोट लेकर उनके साथ धोखा किया, शंकराचार्य ने भाजपा पर साधा निशाना

गौहत्या और गौमांस निर्यात पर पाबंदी न लगाने का लगाया आरोप लखनऊ । उत्तराखंड के…

20 mins ago

नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के अनूठे उदाहरण प्रस्तुत किये मध्यप्रदेश ने : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

"स्वच्छता ही सेवा" अभियान में सफाई मित्रों का हो रहा सम्मान भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ.…

38 mins ago

मध्यप्रदेश, सौर ऊर्जा प्रदेश बनने की ओर अग्रसर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

रीवा सौर परियोजना को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने केस स्टडी के रूप में किया शामिल भोपाल…

44 mins ago

India’s Business Activity Slows in September, HSBC Survey

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,23 Sep'24 India's business activity expanded at a slower pace in…

5 hours ago

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

1 day ago