ख़बरे

हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रभावित न हों – संभागीय आयुक्त Singh :चिकित्सकों की हड़ताल के दृष्टिगत आयुक्त ने ली बैठक

संभागीय आयुक्त दीपक सिंह ने एक मई से चिकित्सकों की प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए संभागीय आयुक्त निवास कार्यालय पर मेडीकल कॉलेज के डीन एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रभावित न हों, इसके पुख्ता प्रबंधन के भी निर्देश दिए।

संभागीय आयुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में डीन मेडीकल कॉलेज, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएँ, प्राचार्य आयुष कॉलेज, अधीक्षक जयारोग्य चिकित्सा समूह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। संभाग आयुक्त दीपक सिंह ने डीन मेडीकल कॉलेज और संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवा से कहा है कि वे चिकित्सकों के समूह से संवाद करें और हड़ताल के कारण चिकित्सकीय सेवाएँ प्रभावित न हों, इस संबंध में विस्तार से चर्चा करें। उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए स्वास्थ्य सुविधाएँ बहाल रहें, इसके लिये पुख्ता प्लानिंग कर सभी प्रबंधन समय रहते पूरे किए जाएं।

संभागीय आयुक्त दीपक सिंह ने बैठक में यह भी निर्देशित किया है कि हड़ताल के कारण अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें मिलें, यह भी सुनिश्चित किया जाए।

Gaurav

Recent Posts

हिजबुल्लाह का जवाबी हमला, उत्तरी इजरायल पर दागे ताबड़तोड़ रॉकेट

-इजरायल ने कई क्षेत्रों में लगाया कर्फ्यू, लोगों के लिए जारी की गाइडलाइन तेल अवीव।…

2 hours ago

क्वाड देश के सदस्य साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर आगे बढ़ें: पीएम मोदी

वॉशिंगटन :  क्वाड समूह की बैठक अमेरिका में हो रही है। इस समूह की स्थापना…

2 hours ago

रेपिस्टों के खिलाफ जंग: इटली में बलात्कारियों का होगा बधियाकरण

रोम। दुष्कर्मियों से पूरी दुनिया परेशान है। इटली भी इससे अछूता नहीं है। यहां पिछले…

2 hours ago

कर्ज में फंसा यूके, जीडीपी के मुकाबले 100 फीसदी से ज्यादा ले चुका है कर्ज

लंदन । ब्रिटेन अकेला विकसित देश नहीं है, जो भारी कर्ज के बोझ तले दबा…

2 hours ago

न्यूयार्क पैलेस में पीएम मोदी से मिले नेपाल के पीएम

न्यूयार्क :  भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के इतर न्यूयॉर्क पैलेस…

2 hours ago

जब हम ग्लोबल फ्यूचर के बारे में बात कर रहे हैं, तो मानव-केंद्रित दृष्टिकोण सर्वप्रथम होनी चाहिए : पीएम मोदी

वाशिंगटन । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र में समिट ऑफ द फ्यूचर…

2 hours ago