स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 हमारे सामने है। ग्वालियर को अच्छी रैकिंग मिले, इसके लिये केवल मेहनत ही नहीं बल्कि प्लानिंग के साथ सभी के सहयोग से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कार्य करना होगा। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह शुक्रवार को सुबह 5 बजे शहर की स्वच्छता को देखने और लोगों को स्वच्छता अभियान में भागीदार बनाने के लिये निकले । उन्होंने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर स्वच्छता कार्य का अवलोकन किया और स्वच्छता दूतों से भी चर्चा की।
कलेक्टर सिंह एवं निगम आयुक्त हर्ष सिंह ने चेतकपुरी, स्मार्ट रोड़, महाराज बाड़ा आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही नगर निगम और ब्रम्हकुमारी मिशन से जुड़े कार्यकर्ताओं द्वारा जनकताल पर स्वच्छता अभियान में अपनी भागीदारी निभाई। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान स्वच्छता दूतों से भी चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने महाराज बाड़े पर और शिवाजी उद्यान में मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों से स्वच्छता के संबंध में चर्चा कर स्वच्छता की शपथ दिलाई।
कलेक्टर सिंह ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि भ्रमण के दौरान निगम का अमला अपने साथ संसाधन भी रखें, ताकि कोई भी गंदगी दिखती है तो उसे तत्काल हटाया जाए। चेतकपुरी में मकान का मलवा सड़क पर पाए जाने पर उन्होंने तत्काल मलवा हटाने की कार्रवाई की और संबंधित के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने महाराज बाड़े पर निगम के पुराने मुख्यालय के सामने गंदगी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध नाराजगी व्यक्त की। इसके साथ ही मस्जिद के आस-पास एकत्र लोगों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि केवल पूजा स्थल को ही साफ-सुथरा रखना हमारी जवाबदारी नहीं है, बल्कि आस-पास के क्षेत्र को भी स्वच्छ और सुंदर रखना हम सबका दायित्व है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है। पूजा स्थलों के आस-पास गंदगी रहना हम सबके लिये शर्म की बात है।
कलेक्टर सिंह ने महाराज बाड़े के उद्यान पर स्मार्ट सिटी द्वारा निर्मित किए जा रहे वॉकिंग ट्रैक के कार्य पर भी असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक साथ पूरे ट्रैक को तोड़ना उचित नहीं है। जितना ट्रैक तोड़ा जाए उतना तत्काल बने यह भी सुनिश्चित किया जाए। स्मार्ट सिटी जो भी कार्य करे उसमें समय-सीमा का विशेष ध्यान दिया जाए।
जनकताल पर जन सहयोग से चलाया गया सफाई अभियान
ऐतिहासिक जनकताल पर नगर निगम एवं ब्रम्हकुमारी मिशन के लोगों ने स्वच्छता अभियान चलाकर जनकताल की साफ-सफाई का कार्य किया। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह एवं नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह सहित निगम के अमले ने स्वयं भी सफाई अभियान में अपनी भागीदारी निभाई।
कलेक्टर एवं निगम आयुक्त ने निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनकताल में लोग पूजन सामग्री एवं अन्य सामग्री न फेंकें, इसके लिये एक अलग कुण्ड का निर्माण किया जाए, जिसमें लोग अपनी पूजन सामग्री का विसर्जन कर सकें। सागरताल में गंदगी न हो इसके लिए भी निगम जाली एवं अन्य प्रबंधन का कार्य सुनिश्चित करे। जनकताल के आस-पास रहने वाले रहवासियों के साथ भी संवाद स्थापित कर जनकताल को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के संबंध में चर्चा की जाए।
कलेक्टर ने स्वच्छता दूतों से की व्यक्तिगत चर्चा
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने स्वच्छता अभियान के निरीक्षण के दौरान अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे स्वच्छता दूतों से भी आत्मीय संवाद किया। उन्होंने स्वच्छता मित्रों के कंधे पर हाथ रखकर उनके व्यक्तिगत और पारिवारिक परेशानियों के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में ग्वालियर अव्वल आए इसमें सबसे महत्वपूर्ण जवाबदारी स्वच्छता मित्रों की है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के परीक्षा की घड़ी अब हमारे सामने है। हम सब मिलकर इस परीक्षा में न केवल उत्तीर्ण हों बल्कि अच्छे अंक लेकर अपने शहर का गौरव भी बढ़ाएँ, इसके लिये हम सबको मेहनत करना होगी। स्वच्छता मित्रों ने भी कलेक्टर को आश्वस्त किया कि ग्वालियर की स्वच्छता में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।
रोको-टोको की डालें आदत
कलेक्टर सिंह एवं नगर निगम आयुक्त श्री हर्ष सिंह ने निरीक्षण के दौरान निगम अमले और नागरिकों से भी चर्चा के दौरान कहा कि अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिये हम सबको रोकने और टोकने की आदत भी डालना होगी। कोई भी व्यक्ति अगर हमारे शहर को गंदा करता दिखे तो उसे रोकें और टोंकें भी। इसके बाद भी अगर नहीं मानता है तो दण्डात्मक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि हम सबको स्वच्छता अभियान की गंभीरता को समझना होगा। जब कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और नगर निगम आयुक्त देर रात और सुबह-सुबह स्वच्छता के कार्य के लिये निकल रहे हैं तो निगम और जिला प्रशासन के हर अधिकारी -कर्मचारी को भी अपने दायित्वों का निर्वहन करने और शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिये प्रतिदिन भ्रमण कर लोगों को जागरूक करने और स्वच्छता मित्रों को प्रोत्साहित करना होगा।
नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह ने निरीक्षण के दौरान निगम अमले को सचेत किया कि अभी भी शहर में कई स्थानों पर स्वच्छता उतनी कारगर नहीं दिख रही, जितनी होना चाहिए। सभी जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें। स्वच्छता के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। ऐसे अधिकारियों को दण्डित भी किया जायेगा। निगम का सम्पूर्ण अमला रोज सुबह अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर स्वच्छता के कार्य को सुनियोजित तरीके से पूर्ण करे। उन्होंने यह भी कहा कि स्वच्छता अभियान में क्षेत्रीय पार्षदों सहित जनप्रतिनिधियों और शहर के गणमान्य नागरिकों की भागीदारी भी हो ऐसे प्रयास भी किए जाएँ।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,05 June’25 India’s manufacturing sector lost some momentum in May, with…
Ira Singh Khabar Khabaron ki,02 June’25 India’s Goods and Services Tax (GST) collections continued their…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,01 June’25 The central government managed to meet its fiscal deficit…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May'25 India’s economy expanded by 7.4% in the March quarter…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May’25 Infosys founder NR Narayana Murthy has launched a pioneering,…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,30 May’25 India’s economy has reached a significant milestone, with its…