ख़बर ख़बरों की

Parkash Singh Badal: पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का निधन, मोहाली के अस्पताल में ली आखिरी सांस

चंडीगढ़ l पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को मोहाली के निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 95 साल के थे। पिछले कई दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे। प्रकाश सिंह बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे हैं। प्रकाश सिंह बादल का जन्म आठ दिसंबर 1927 को पंजाब के छोटे से गांव अबुल खुराना के जाट सिख परिवार में हुआ था। प्रकाश सिंह बादल की पत्नी सुरिंदर कौर का भी देहांत हो चुका है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल उनके बेटे हैं।

आजादी के साल राजनीति में रखा था कदम

प्रकाश सिंह बादल ने 1947 में राजनीति में पदार्पण किया था। 1957 में पहला विधानसभा चुनाव जीता था। 1969 में प्रकाश सिंह बादल दोबारा विधायक बने थे। वहीं प्रकाश सिंह बादल 1970–71, 1977–80, 1997–2002 तक पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। वहीं 1972, 1980 और 2002 में नेता विपक्ष भी रहे थे। प्रकाश सिंह बादल सांसद भी रह चुके हैं। केंद्र में मंत्री भी रह चुके थे। एक मार्च 2007 से 2017 उन्होंने दो बार मुख्यमंत्री का दायित्व संभाला था।

अस्पताल पहुंचे हरियाणा सीएम मनोहर लाल

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने भी प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक व्यक्त किया। वह रात में ही मोहाली के फोर्टिस अस्पताल पहुंचे और परिवार के साथ दुख साझा किया। अस्पताल में बिक्रम सिंह मजीठिया और सुखबीर सिंह बादल मौजूद हैं। वहीं अकाली नेताओं का पहुंचना जारी है। बादल के पैतृक गांव में शोक की लहर है।

चंडीगढ़ में आखिरी दर्शन को रखा जाएगा पार्थिव शरीर

प्रकाश सिंह बादल का पार्थिव शरीर चंडीगढ़ के सेक्टर -28 के शिअद कार्यालय में सुबह 10:00 से 12:00 दोपहर तक दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद उन्हें उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा। जहां 27 अप्रैल को दोपहर 1:00 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। यह बात शिअद चंडीगढ़ अध्यक्ष हरदीप सिंह ने कही है।

Gaurav

Recent Posts

इजरायल ने हमास को दिया शांति का प्रस्ताव, कहा- डील पर चर्चा से निकलेगा रास्ता

येरुशलम। एक साल से इजरायल-हमास के बीच चल रही जंग ने हजारों लोगों की जान…

21 hours ago

भारतीय सेना के शीर्ष कमांडर ने क्यों की पाकिस्तानी सैनिकों की तारीफ……गदगद हुआ पाकिस्तान

इस्लामाबाद । भारत और पाकिस्तान दोनों की ही सेनाएं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर…

21 hours ago

हिजबुल्लाह के 100 से ज्यादा रॉकेट लॉन्चर्स, 1000 रॉकेट बैरल सब इजराइल ने कर दिए बर्बाद

बेरूत। लेबनान में पिछले तीन दिनों में पेजर, वॉकी-टॉकी और फिर सोलर एनर्जी सिस्टम में…

21 hours ago

चेचन्या के लीडर कादिरोव का चौंकाने वाला दावा…..मैंने साइबरट्रक को जंग के मैदान में उतारा

कीव । चेचन्या के लीडर और वॉरलार्ड रमजान कादिरोव ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।…

21 hours ago

इजरायल का बेरुत पर हवाई हमला, हिज्बुल्लाह कमांडर अकील समेत 59 की मौत

तेल अवीव। इजरायली सेना ने शुक्रवार को बेरूत में हवाई हमला किया, जिसमें हिज्बुल्लाह के…

21 hours ago