लंदन। ब्रिटेन के शाही परिवार में पड़ी फूट अब पूरी दुनिया के सामने आ गई है। ताजा जानकारी के मुताबिक किंग चार्ल्स और उनके बड़े बेटे प्रिंस विलियम के बीच अब मतभेद की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि विलियम नहीं चाहते कि पिता, प्रिंस हैरी यानी उनके छोटे भाई को राजतिलक समारोह में आमंत्रित करें। विलियम अपने भाई के इस कार्यक्रम में आने के सख्त खिलाफ हैं।
विलियम जिन्हें प्रिंस ऑफ वेल्स की उपाधि मिली हुई है, उनके करीबी सूत्रों की तरफ से मीडिया को इस बारे में जानकारी दी है। इससे पता लगता है कि आखिर विलियम भाई हैरी को लेकर क्या सोचते हैं। विलियम इस बात से खासे नाराज हैं कि उनके भाई ने परिवार पर किस कदर किताब के बहाने हमला बोला है। रतलब है कि अगले माह छह मई को किंग चार्ल्स की ताजपोशी की जाएगी। सूत्रों ने बताया है कि प्रिंस हैरी के सिर्फ 24 घंटों के लिए इंग्लैंड आने के बारे में विलियम को लगता है कि चार्ल्स बहुत ज्यादा कूटनीतिक हैं क्योंकि वह सिर्फ अपने छोटे बेटे के साथ समय बिताना चाहते हैं।
जानकारी बताते हैं कि अगर प्रिंस हैरी सिर्फ 24 घंटे से कम समय के लिए आता है, तो यह वास्तव में एक बहुत बड़ा विवाद है। विलियम आधिकारिक तौर पर तो पिता का समर्थन करते हैं क्योंकि वह राजा है और यह उसका राज्याभिषेक है। मगर वह हैरी के आने से नाराज हैं। हालांकि चार्ल्स खुश हैं कि उनका छोटी बेटा हैरी भी उनके साथ होगा। चार्ल्स ने हमेशा से ही यह साफ किया है कि वह अपने दोनों बेटों से प्यार करते हैं और इसलिए चाहते हैं कि हैरी भी उनके साथ रहें। जबकि प्रिंस विलियम और हैरी के बीच पहले से ही तनावपूर्ण हैं।
मगर विलियम और उनकी पत्नी केट किसी से भी इस मसले पर कोई बात नहीं करना चाहते हैं।सूत्रों की मानें तो दोनों को शाही परिवार की चिंता है इसलिए वो शांति चाहते हैं। हालांकि परिवार के करीबी मानते हैं कि अगर मेगन इस समारोह में आने के लिए राजी होती है तो शायद यह एक बड़ी समस्या बन सकता था। ऐसे में कैलिफोर्निया में उनका रहना, सबके लिए स्थिति को सहज बना रहा है।
आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत जीपीएस स्पूफिंग और सैटेलाइट इमेजरी जैसे खतरे भारत के लिए…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,27 July'25 The United States has taken a decisive step to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,26 July'25 India’s foreign exchange reserves fell by $1.183 billion to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,21 July'25 Indian cryptocurrency exchange CoinDCX has reported a security breach…
Ira Singh khabar Khabaron Ki,20 July'25 Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has identified…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,17 July'25 MP Chief Minister Dr. Mohan Yadav, during his visit…