ख़बर ख़बरों की

NASA की सबसे बड़ी चेतावनी, धरती पर मंडरा रहा सबसे बड़ा खतरा, अंतरिक्ष से आएगी मुसीबत

वाशिंगटन। नासा के एक टेलीस्कोप ने पृथ्वी पर नया खतरा मंडराने की चेतावनी दी है। नासा की चंद्रा एक्स-रे वेधशाला और दूसरे एक्स-रे टेलीस्कोप ने अंतरिक्ष में किसी तारे में विस्फोट होने के बाद पृथ्वी जैसे ग्रहों के लिए नए खतरे की खोज की है।

नासा के खगोलविदों ने नासा के चंद्र एक्स-रे टेलीस्कोप और अन्य दूरबीनों से जुटाए गए आंकड़ों से इस नए खतरे का पता लगाया है। इस खतरे के बारे में रिपोर्ट करने वाली एक स्टडी से पता चलता है कि एक विशिष्ट चरण के दौरान तारों में होने वाले विस्फोट से शक्तिशाली एक्स-रे 100 प्रकाश-वर्ष दूर मौजूद ग्रहों को भी प्रभावित कर सकते हैं। किसी सोलर सिस्टम के ग्रहों और उन पर जीवन की मौजूदगी के बारे में इस स्टडी की खोजें काफी महत्वपूर्ण हैं। यह स्टडी 31 सुपरनोवा विस्फोटों और उसके बाद के एक्स-रे अवलोकनों पर आधारित है।

ये शोध मुख्य रूप से नासा के चंद्रा एक्स-रे टेलीस्कोप, स्विफ्ट और एनयूस्टार मिशनों के साथ-साथ ईएसए के एक्सएमएम-न्यूटन से जुटाए गए डेटा की जांच करके किया गया है। रिसर्च से पता चलता है कि लगभग 160 प्रकाश वर्ष दूर स्थित ग्रहों के भी एक्स-रे विकिरण की घातक मात्रा के संपर्क में आने का खतरा पैदा हो सकता है। नासा की एक ताजा ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक अगर किसी करीबी ग्रह से बहुत बड़ा मात्रा एक्स रे निकलती है, तो उससे ग्रह की वायुमंडलीय संरचना में महत्वपूर्ण बदलाव होने की आशंका होती है। पृथ्वी जैसे ग्रह के मामले में इसके कारण ओजोन की मात्रा में एक बड़ी कमी हो सकती है, जो सूर्य से हानिकारक पराबैंगनी विकिरण से धरती पर जीवन की रक्षा करने वाला एक महत्वपूर्ण पहलू है। इसके अलावा इससे जीवों की एक बड़ी संख्या का खात्मा भी हो सकता है। विशेष रूप से धरती पर फूड चेन की आधार कई समुद्री प्रजातियां खत्म हो सकती हैं। जिसके कारण अंततः जीव विलुप्त हो सकते हैं। इसका साफ जवाब है कि नहीं! बहरहाल पृथ्वी और सौर मंडल के दूसरे ग्रह मौजूदा वक्त में सुपरनोवा विस्फोटों की संभावना वाले तारों से एक बहुत सुरक्षित दूरी पर मौजूद हैं।

Gaurav

Recent Posts

हिजबुल्लाह का जवाबी हमला, उत्तरी इजरायल पर दागे ताबड़तोड़ रॉकेट

-इजरायल ने कई क्षेत्रों में लगाया कर्फ्यू, लोगों के लिए जारी की गाइडलाइन तेल अवीव।…

2 hours ago

क्वाड देश के सदस्य साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर आगे बढ़ें: पीएम मोदी

वॉशिंगटन :  क्वाड समूह की बैठक अमेरिका में हो रही है। इस समूह की स्थापना…

2 hours ago

रेपिस्टों के खिलाफ जंग: इटली में बलात्कारियों का होगा बधियाकरण

रोम। दुष्कर्मियों से पूरी दुनिया परेशान है। इटली भी इससे अछूता नहीं है। यहां पिछले…

2 hours ago

कर्ज में फंसा यूके, जीडीपी के मुकाबले 100 फीसदी से ज्यादा ले चुका है कर्ज

लंदन । ब्रिटेन अकेला विकसित देश नहीं है, जो भारी कर्ज के बोझ तले दबा…

2 hours ago

न्यूयार्क पैलेस में पीएम मोदी से मिले नेपाल के पीएम

न्यूयार्क :  भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के इतर न्यूयॉर्क पैलेस…

2 hours ago

जब हम ग्लोबल फ्यूचर के बारे में बात कर रहे हैं, तो मानव-केंद्रित दृष्टिकोण सर्वप्रथम होनी चाहिए : पीएम मोदी

वाशिंगटन । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र में समिट ऑफ द फ्यूचर…

2 hours ago