ख़बर ख़बरों की

Madhya Pradesh News: बालाघाट में दो महिला नक्सलियों का एनकाउंटर, दोनों पर था 14 लाख का इनाम; Video

बालाघाट । गढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कंदला में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 3 बजे पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई। जिसमें पुलिस ने दलम की एरिया कमांडर और गार्ड रहीं दो बड़ी महिला नक्सलियों को मार गिराया। दोनों पर 14-14 लाख रुपए का इनाम घोषित था। बीते साल भी पुलिस ने 6 नक्सलियों को मार गिराया था। इस संबध में पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ से मिली जानकारी के अनुसार तडक़े 3 बजे गढ़ी थाना इलाके में कदला के जंगल में हॉकफोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें जवानों ने 2 महिला नक्सलियों सुनीता और सरिता को मुठभेड़ में ढेर कर दिया।

सुनीता भोरम देव में एरिया कमांडर रही थी। वह वर्तमान में विस्तार दलम में काम कर रही थी। वहीं सरिता नक्सली कबीर की गार्ड रह चुकी थी। साथ ही वह खटिया मोचा दलम में भी रही थी। वहीं वर्तमान में वह विस्तार दलम में सक्रिय थी। दोनों के शव भी बरामद हो गए। पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने बताया कि मृत नक्सलियों के पास से बंदूकें कारतूस बड़ी मात्रा में नक्सली असलाह और खाने-पीने की सामग्री बरामद हुई है।
दोनों ही महिला नक्सलियों पर 14-14 लाख रुपए का इनाम घोषित था। घटना के बाद बालाघाट पुलिस ने जंगल में तलाशी अभियान छेड़ दिया है। नक्सली एक बड़ी समस्या है जो देश के कुछ हिस्सों में आम लोगों के जीवन को प्रभावित करती है। इस तरह की हिंसा से समस्या का हल नहीं हो सकता है। हमें समाज में एकता बनाए रखनी चाहिए और समस्या के समाधान के लिए सभी तरह के लोगों को सम्मिलित करना चाहिए। सरकार को जनता के विकास और सुरक्षा की देखभाल करनी चाहिए और नक्सली समस्या का समाधान ढूंढने के लिए विभिन्न उपायों का उपयोग करना चाहिए।
Gaurav

Recent Posts

India’s Business Activity Slows in September, HSBC Survey

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,23 Sep'24 India's business activity expanded at a slower pace in…

28 mins ago

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

1 day ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

1 day ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

1 day ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

1 day ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

1 day ago