खार्तूम। सूडान के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष प्रतिनिधि ने कहा कि देश के शीर्ष दो जनरल के प्रति वफादार सैन्य बलों के बीच लड़ाई में 180 से अधिक लोग मारे गए हैं। देश में लगातार तीसरे दिन भी सेना और एक शक्तिशाली अर्द्धसैनिक बल के बीच संघर्ष जारी रहा। देश की राजधानी खार्तूम और इसके निकटवर्ती शहर ओमडर्मन में हवाई हमले और गोलाबारी तेज हो गई है। सैन्य मुख्यालय के पास लगातार गोलाबारी होने की आवाज सुनाई दी। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष प्रतिनिधि वोल्कर पर्थेस ने कहा कि शनिवार को शुरू हुए संघर्ष में अब तक 1,800 से अधिक लोग घायल हुए हैं। संघर्ष में हताहतों की संख्या पर नजर रख रहे लोकतंत्र समर्थक समूह सूडान डॉक्टर्स सिंडिकेट ने इससे पहले बताया था कि अब तक 97 लोग मारे गए हैं। इस बीच हिंसा समाप्त करने के लिए सूडान पर कूटनीतिक दबाव बढ़ रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्री, संयुक्त राष्ट्र महासचिव, यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख, अरब लीग के प्रमुख और अफ्रीकी संघ आयोग के प्रमुख सहित शीर्ष राजनयिकों ने दोनों पक्षों से लड़ाई बंद करने का आह़वान किया।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने कहा कि वह अरब लीग, अफ्रीकी संघ और क्षेत्र के नेताओं के साथ बात कर रहे हैं तथा संघर्ष खत्म करने के लिए आग्रह कर रहे हैं।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,23 Sep'24 India's business activity expanded at a slower pace in…
वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…
वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…
वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…
इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…
शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…