ख़बर ख़बरों की

दुश्मनी भुलकर Iran ने Saudi Arabia के किंग को किया आमत्रिंत

दुश्मनी भुलकर ईरान ने सऊदी अरब के किंग को किया आमत्रिंत

दुबई। करीब सात साल बाद दुनिया के दो सबसे बड़े शिया और सुन्नी देश अपनी दुश्मनी को भुलाकर औपचारिक रिश्तों की नई शुरुआत कर रहे हैं। पिछले माह चीन द्वारा मध्यस्थता के बाद रियाद द्वारा अपने राजनयिक मिशनों को फिर से खोलने का मार्ग प्रशस्त करने के लिए ईरानी प्रतिनिधिमंडल सऊदी अरब भी पहुंचा था। अब ईरान ने आधिकारिक तौर पर सऊदी अरब के किंग को देश का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया है। इससे पहले सऊदी अरब के किंग ईरान के राष्ट्रपति को रियाद की यात्रा के लिए आमंत्रित कर चुके हैं।

 

सऊदी और ईरान अपनी-अपनी राजधानी और अन्य शहरों में

राजनयिक मिशन को फिर से खोलने पर सहमत हो गए। ईरान की सरकारी मीडिया ने इसकी जानकारी दी। ईरानी प्रतिनिधिमंडल ईरानी दूतावास का दौरा करने और दोनों देशों के बीच हालिया समझौते के अनुसार वाणिज्य दूतावास को फिर से खोलने के लिए रियाद पहुंचा। लंबे समय से मध्य पूर्व के प्रतिद्वंद्वियों ने अब एक साथ काम करने का संकल्प लिया है। ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी को सऊदी किंग सलमान द्वारा रियाद में आमंत्रित किया गया है। पिछले महीने बीजिंग में हुआ यह समझौता चीन के लिए एक बड़ी कूटनीतिक जीत के तौर पर देखा जा रहा है क्योंकि खाड़ी देशों का मानना है कि अमेरिका धीरे-धीरे मध्य पूर्व से पीछे हट रहा है।

 

Gaurav

Recent Posts

India’s Business Activity Slows in September, HSBC Survey

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,23 Sep'24 India's business activity expanded at a slower pace in…

3 hours ago

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

1 day ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

1 day ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

1 day ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

1 day ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

1 day ago