ख़बर ख़बरों की

अब बिना Internet, मिस कॉल से भी हो जायेगा UPI पेमेंट, ये है आसान तरीका

नई दिल्ली l डिजिटल पेमेंट का चलन इस समय काफी बढ़ गया है। पेटीएम से लेकर गूगल पे जैसे कई ऐप हैं, जिनकी मदद से लोग पेमेंट कर रहे हैं। इसका कारण है कि आनलाइन पेमेंट चंद सकेंड में हो जाता है। इसके साथ कैश का झंझट भी खत्म हो जाता है। मगर कभी-कभी इंटरनेट में समस्या आने के कारण यूपीआई पमेंट में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। स्लो इंटरनेट की वजह से लोगों को काफी दिक्कत होती है। ऐसे में आरबीआई ने UPI 123Pay को लाॅन्च किया है। इसकी मदद से आप कहीं भी पेमेंट कर सकते हैं।

अगर इंटरनेट में खराबी के कारण आपको ऑनलाइन पेमेंट में समस्या का सामना करना पड़ता है तो आपको बस एक काम करना होगा। इस काम से आपके लिए पमेंट आसान हो जाएगा। इसके लिए आपको जिस फोन से पेमेंट करना है, उसे बैंक अकाउंट से लिंक कर दें। इसके बाद आप इन तरीकों से आसानी से पेमेंट कर सकेंगे।

मिस्ड काॅल- अगर आपके पास स्मार्टफोन नहीं है तो भी आप इसका लाभ ले सकते हैं। इसके लिए आपको एक नंबर पर मिस काॅल करना होगा। मगर जैसे ही कॉल बैक आए। अपना रजिस्टर्ड नंबर दर्ज करें। इसके कुछ देर बाद आपकी पेमेंट हो जाएगी।

IVR- कहीं पेमेंट करना है तो आपको आईवीआर नंबर पर कॉल करना होगा। इसके बाद आपको अपनी पसंदीदा भाषा को चुनना होगा। इसके बाद जैसा-जैसा आपको बताया जाए, वैसे-वैसे आपको आगे बढ़ना होगा। इसके बाद आपको नंबर दर्ज करना होगा। जितना अमाउंट है, उसे दर्ज कर दें। इसके बाद आगे बढ़ें।

UPI एप्लीकेशन – इसे डाउनलोड करके स्कैन और पे को छोड़कर बाकि सभी तरह से पेमेंट कर सकते हैं। प्रोक्सिमिटी साउंड पेमेन्टः इस तकनीक की मदद से पेमेंट करने को लेकर साउंड वेब्स का उपयोग किया जाता है। इसका उपयोग आप स्मार्टफोन और फीचर फोन दोनों में कर सकने में सक्षम हैं।

Gaurav

Recent Posts

India’s Business Activity Slows in September, HSBC Survey

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,23 Sep'24 India's business activity expanded at a slower pace in…

31 mins ago

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

1 day ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

1 day ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

1 day ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

1 day ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

1 day ago