मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सेन समाज सबके मंगल का काम करता है। सेन समाज के बिना किसी भी समाज के मांगलिक काम अधूरे हैं। संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती पर आप सबको हार्दिक बधाई देता हूँ। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि उमरिया जिले के बांधवगढ़ में दो एकड़ भूमि में संत शिरोमणि सेन जी महाराज के भव्य स्मारक का निर्माण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सेन समाज के कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सेन समाज मेहनती समाज है। यह मध्यप्रदेश का सौभाग्य है कि संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जन्म-भूमि बांधवगढ़ में है। उन्होंने पूरे देश को दिशा दिखाने का काम किया। वे विभिन्न सामाजिक कुरीतियों और कुप्रथाओं को दूर करने के लिए जीवन पर्यंत कार्य करते रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सबका मंगल और कल्याण हो, यही सेन जी महाराज से कामना है।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,23 Sep'24 India's business activity expanded at a slower pace in…
वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…
वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…
वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…
इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…
शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…