ख़बर ख़बरों की

Karnataka में BJP को बड़ा झटका!: Congress में शामिल हुए पूर्व CM जगदीश शेट्टार, उभरा BJP छोड़ने का दर्द

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, डीके शिवकुमार, रणदीप सुरजेवाला, सिद्धारमैया और केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। बता दें कि जगदीश शेट्टार ने रविवार को ही भाजपा से इस्तीफा दिया था। उसके बाद से ही ऐसी चर्चाएं थी कि शेट्टार कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। शेट्टार ने भाजपा से इस्तीफा देते हुए कहा था कि उन्होंने भारी मन से पार्टी से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा था कि वह जल्द ही अपनी भविष्य की योजनाओं का खुलासा करेंगे, साथ ही कहा था कि वह विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा छोड़ने का उभरा दर्द

कांग्रेस में शामिल होने के बाद मीडिया से बात करते हुए जगदीश शेट्टार ने कहा कि ‘मैंने कल भाजपा से इस्तीफा दिया था और आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गया। कई लोग इस बात से हैरान हैं कि नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष रहे नेता ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली। भाजपा ने मुझे हर पद दिया और पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते मैंने हमेशा पार्टी के विकास के लिए काम किया।

जगदीश शेट्टार के कांग्रेस में शामिल होने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ‘इससे पार्टी सशक्त होगी। कर्नाटक में जो माहौल है, उससे सभी खुश हैं और सभी नेता हमसे जुड़ रहे हैं। यह लिंगायत का सवाल नहीं है बल्कि वह (शेट्टार) हमारे कार्यक्रमों के चलते हमसे जुड़ रहे हैं। हम उनका स्वागत करते हैं।’ वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि ‘पूर्व सीएम, पूर्व डिप्टी सीएम या कोई सांसद अगर हमारे साथ जुड़ना चाहता है तो मैं उन सभी का स्वागत करता हूं।’

डीके शिवकुमार ने कहा कि शेट्टार ने कोई शर्त नहीं रखी

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बताया था कि ‘जगदीश शेट्टार की तरफ से कोई मांग नहीं की गई है और ना ही हमने उनसे कोई वादा किया है। उन्हें कांग्रेस में शामिल होने के लिए पार्टी के सिद्धांतों को मानना पड़ेगा और पार्टी नेतृत्व को भी मानना पड़ेगा। हम चाहते हैं कि यह देश एकजुट रहे और सिर्फ कांग्रेस ही ऐसा कर सकती है।’ बता दें कि भाजपा ने शेट्टार को टिकट नहीं दिया था, जिससे शेट्टार नाराज चल रहे थे। पार्टी द्वारा शेट्टार को समझाने की कोशिश की गई लेकिन शेट्टार नहीं माने और आखिरकार उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

Gaurav

Recent Posts

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

23 hours ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

23 hours ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

23 hours ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

23 hours ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

23 hours ago

दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

23 hours ago