ख़बर ख़बरों की

Japan के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा पर हमला, भाषण से पहले फेंका गया पाइप बम, जोरदार धमाके के बाद सुरक्षित निकाले गए

टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा पर एक घातक बम फैंकर मारने की कोशिश की गई। जापान के पीएम एक बंदरगाह के दौरे पर थे, उसी दौरान हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार फुमियो किशिदा पश्चिमी जापान के बंदरगाह का दौरा करने पहुंचे थे। वाकायामा में जब वह दौरे पर थे, तब एक तेज धमाका हुआ। हालां‎कि उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है। वह अपना भाषण शुरू करते उससे पहले ही यह हमला हुआ। सुरक्षाबलों ने हमलावर को पकड़ लिया है। एक गैस या पाइप बम उनकी ओर फेंका गया था।

घटनास्थल पर चश्मदीदों के मुताबिक हमले के दौरान एक तेज आवाज सुनाई दी। यह बताया गया कि घटना के बाद किशिदा को तुरंत कवर कर लिया गया। हमले के बाद एक अधिकारी एक व्यक्ति को रोक रहे थे और ले जा रहे थे। जबकि आसपास के क्षेत्र से लोगों को हटाया जा रहा था। मी‎डिया में आ रही खबरों के अनुसार किशिदा पश्चिमी जापानी शहर में एक मछली पकड़ने वाले बंदरगाह का निरीक्षण करने पहुंचे थे। यहां उन्हें भाषण भी देना था। हमले के बाद सिटी काउंसिल के एक सदस्य ने मी‎‎डिया को बताया कि पीएम के सामने पाइप जैसी दिखने वाली एक चीज फेंकी गई थी। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने भी कहा कि उसने एक पाइप जमीन पर पड़ा हुआ देखा, जो चांदी की तरह चमक रहा था।

जापान के सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक पीएम किशिदा सुरक्षित हैं। मी‎डिया रिपोर्ट के मुताबिक पकड़े गए संदिग्ध को पूछताछ के लिए वाकायामा पश्चिम पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। पुलिस का कहना है कि वह अभी संदिग्ध से जुड़ी जानकारी साझा नहीं कर सकते, जबतक पूरी तरह से सबूत नहीं जुटा ‎लिए जाते कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

Gaurav

Recent Posts

हिजबुल्लाह का जवाबी हमला, उत्तरी इजरायल पर दागे ताबड़तोड़ रॉकेट

-इजरायल ने कई क्षेत्रों में लगाया कर्फ्यू, लोगों के लिए जारी की गाइडलाइन तेल अवीव।…

8 hours ago

क्वाड देश के सदस्य साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर आगे बढ़ें: पीएम मोदी

वॉशिंगटन :  क्वाड समूह की बैठक अमेरिका में हो रही है। इस समूह की स्थापना…

8 hours ago

रेपिस्टों के खिलाफ जंग: इटली में बलात्कारियों का होगा बधियाकरण

रोम। दुष्कर्मियों से पूरी दुनिया परेशान है। इटली भी इससे अछूता नहीं है। यहां पिछले…

8 hours ago

कर्ज में फंसा यूके, जीडीपी के मुकाबले 100 फीसदी से ज्यादा ले चुका है कर्ज

लंदन । ब्रिटेन अकेला विकसित देश नहीं है, जो भारी कर्ज के बोझ तले दबा…

8 hours ago

न्यूयार्क पैलेस में पीएम मोदी से मिले नेपाल के पीएम

न्यूयार्क :  भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के इतर न्यूयॉर्क पैलेस…

8 hours ago

जब हम ग्लोबल फ्यूचर के बारे में बात कर रहे हैं, तो मानव-केंद्रित दृष्टिकोण सर्वप्रथम होनी चाहिए : पीएम मोदी

वाशिंगटन । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र में समिट ऑफ द फ्यूचर…

8 hours ago