भोपाल । मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए एक मई से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शिक्षकों के लिए यह अवकाश एक मई से नौ जून तक रहेगा।
जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में वर्ष 2023-24 का शैक्षणिक सत्र 17 अप्रैल से प्रारंभ होगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने बुधवार को मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में वर्ष 2023-24 के लिए अवकाश घोषित कर दिए हैं।विभागीय अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए अवकाश की तिथि एक जैसी रहेंगी।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार दशहरा अवकाश 23 से 25 अक्टूबर तक रहेगा। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में दीपावली अवकाश 10 से 15 नवंबर तक रहेगा जबकि सरकारी स्कूलों में अब शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर से चार जनवरी 2024 तक रहेगा। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,21 July'25 Indian cryptocurrency exchange CoinDCX has reported a security breach…
Ira Singh khabar Khabaron Ki,20 July'25 Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has identified…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,17 July'25 MP Chief Minister Dr. Mohan Yadav, during his visit…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,17 July'25 Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav, currently on…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,17 July'25 Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav attended the…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,14 July'25 India’s wholesale price inflation (WPI) turned negative in June…