ख़बर ख़बरों की

Bharat में Corona के 24 घंटे में 5880 नए मामले, दैनिक संक्रमण दर 6.91% हुआ, एक्टिव मरीजों की संख्या 35 हजार के पार

नई दिल्ली/ भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,880 नए मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,47,62,496 हो गई है। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 35,199 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली तथा हिमाचल प्रदेश में चार-चार और गुजरात, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र तथा राजस्थान में एक-एक मरीज की मौत होने के बाद देश में संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,979 हो गई।

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अस्पतालों में तैयारियों का जायजा लेने के लिए 10 और 11 अप्रैल को पूरे देश में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इसमें सरकारी और निजी दोनों प्रकार के स्वास्थ्य केंद्रों के शामिल होने की संभावना है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया मॉक ड्रिल का निरीक्षण करने 10 अप्रैल को झज्जर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जाएंगे।

मनसुख मांडविया ने सात अप्रैल को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। उन्होंने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों से अस्पताल जाने तथा मॉक ड्रिल का निरीक्षण करने का अनुरोध किया था। केंद्रीय मंत्री ने उन्हें आठ तथा नौ अप्रैल को जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा करने की भी सलाह दी थी। उन्होंने राज्यों को सतर्क रहने टेस्टिंग व जिनोम सिक्वेंसिंग बढ़ाने अस्पतालों को तैयार रखने और दवाओं का स्टाक बनाने को कहा था।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5357 नए मामले दर्ज किए गए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 32814 हो गई है। कोरोना से 11 और मरीजों के दम तोड़ने से मृतकों की संख्या बढ़कर 530965 हो गई है। मृतकों में गुजरात के तीन हिमाचल प्रदेश के दो और बिहार छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र ओडिशा तथा उत्तर प्रदेश के एक-एक मरीज शामिल हैं। इसके अलावा केरल ने संक्रमण से मौत के मामलों का पुनर्मिलान करने के बाद मृतकों की सूची में एक और मामला जोड़ा है।

Gaurav

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

19 hours ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

22 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

23 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

23 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

23 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

23 hours ago