ख़बर ख़बरों की

Ladli Behna में सर्वश्रेष्ठ वार्ड व ग्राम पंचायत को मिलेगी 5 – 5 लाख की सम्मान राशि – प्रभारी मंत्री Silawat : दिए निर्देश शासकीय सेवक सेवाभाव के साथ करें लाड़ली बहनों के पंजीयन का काम

“मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” के क्रियान्वयन में सर्वश्रेष्ठ नगर निगम के वार्ड और सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत को पाँच – पाँच लाख रूपए की सम्मान राशि विकास कार्यों के लिये प्रदान की जायेगी। इस योजना को लेकर शहर के वार्डों और ग्राम पंचायतों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा हो, इस उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। यह जानकारी जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” की समीक्षा बैठक में दी। उन्होंने कहा कि पंजीयन का काम कर रहे शासकीय सेवक सेवाभाव के साथ इस काम को अंजाम दें। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।बैठक में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी मौजूद थे।

गुरूवार को यहाँ कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित हुई समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री सिलावट ने ग्वालियर जिले में लाड़ली बहना योजना के तहत अब तक हुए पंजीयन पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही निर्देश दिए कि 20 अप्रैल तक लाड़ली बहना योजना के तहत जिले में शतप्रतिशत महिलाओं के पंजीयन का लक्ष्य प्राप्त करने के प्रयास करें। ज्ञात हो सरकार द्वारा योजना के तहत पंजीयन के लिये 30 अप्रैल की तिथि निर्धारित है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि हर पंजीयन केन्द्र पर स्थानीय निकाय के सहयोग से बहनों के लिए पानी, छाया, चाय व छाछ की व्यवस्था की जाए।

सिलावट ने कहा जो बहनें पंजीयन केन्द्र से अधिक दूरी पर रहती हैं उनके लिए वाहन व्यवस्था भी की जाए। श्री सिलावट ने कहा कि लाड़ली बहना योजना की पात्रता आदि से संबंधित दीवार लेखन एवं पोस्टर व बैनर लगाने पर विशेष बल दिया, जिससे हर पात्र बहना का पंजीयन हो सके। प्रभारी मंत्री ने पंजीयन एवं ई-केवायसी में जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेने के लिये भी कहा।

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने बैठक में जानकारी दी कि लाड़ली बहना योजना के तहत ग्वालियर जिले में 2 लाख 85 हजार 453 के लक्ष्य के विरूद्ध लगभग एक लाख 54 हजार अर्थात 52 प्रतिशत से ज्यादा महिलाओं के पंजीयन हो चुके हैं। जिले में पंजीयन के साथ-साथ महिलाओं के बैंक खातों का आधार से मिलान भी अभियान बतौर कराया जा रहा है।

बैठक में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सहित बीज एवं फॉर्म विकास निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी, भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौर तथा हरीश मेवाफरोश, विनोद शर्मा, विनय जैन व दीपक शर्मा समेत अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह व अपर कलेक्टर एच बी शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Gaurav

Recent Posts

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

1 day ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

1 day ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

1 day ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

1 day ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

1 day ago

दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

1 day ago