ख़बर ख़बरों की

Ukraine भी Russia पर जबर्दस्त हमलावर : रूस के 14 खतरनाक Drone मार गिराये

कीव। रूस और यूक्रेन के बीच एक साल से जंग जारी है, यूक्रेन भी रूस से पीछे हटने को तैयार नहीं है और दोनों तरफ से हमले जारी हैं। वहीं यूक्रेनी सेना ने रूस की ओर से बीती रात छोड़े गए 17 ड्रोन में से 14 को मार गिराने का दावा किया है। यूक्रेनी सेना ने बयान जारी करते हुए बताया कि ये सभी ईरान के बनाए शहीद ड्रोन थे।

मीडिया के अनुसार आर्मी कमांड ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर एक बयान में कहा है कि कुल मिलाकर 17 यूएवी (मानव रहित हवाई वाहन) अटैक रिकॉर्ड किए गए, जिन्हें संभवत: अजोव सागर के पूर्वी तट क्षेत्र से लॉन्च किया गया था। यूक्रेन के दक्षिण सैन्य कमान ने कहा कि एक ड्रोन ने ओडेसा क्षेत्र में एक फैक्ट्री को निशाना बनाया जिससे वहां आग लग गई, जिसे सुबह तक बुझा लिया गया। मीडिया के अनुसार कमांड ने एक बयान में कहा कि शुरुआती जानकारी के अनुसार इस ड्रोन हमले में कोई मानवीय नुकसान नहीं हुआ है।

यूक्रेन के बखमुत शहर और उसके आसपास के इलाके में भीषण लड़ाई जारी है। इससे पहले कीव ने पूर्वी यूक्रेन के इस शहर के प्रशासनिक केंद्र पर कब्जा करने के रूसी दावों को यह कहते हुए का मज़ाक उड़ाया कि उसके दुश्मनों ने किसी तरह के शौचालय’ पर जीत का झंडा बुलंद किया था।

यूक्रेन और रूस की जंग अब अपने दूसरे साल में पहुंच गई है, जिसमें दोनों पक्षों से अब तक कई लोग हताहत हुए हैं और कई शहर बड़े पैमाने पर बमबारी से नष्ट हो गए हैं। इस दौरान बखमुत के खनन शहर और रसद केंद्र पर कब्जे के लिए जारी लड़ाई इस जंग के सबसे खूनी संघर्षों में से एक रही है।

Gaurav

Recent Posts

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

23 hours ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

23 hours ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

23 hours ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

23 hours ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

23 hours ago

दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

23 hours ago