ख़बरे

नवागत डीआईजी कृष्णावेणी देशावतु ने DIG ग्वालियर का पदभार ग्रहण किया

आज कृष्णावेणी देशावतु ,भापुसे द्वारा प्रातः 11ः30 बजे झांसी रोड स्थित कार्यालय में डीआईजी ग्वालियर रेंज का पदभार ग्रहण किया गया। नवागत डीआईजी ग्वालियर द्वारा पदभार ग्रहण करने के उपरान्त कार्यालयीन स्टॉफ से उनका परिचय प्राप्त किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर राजेश सिंह चंदेल, अति. पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) राजेश दंडोतिया उपस्थित रहें और उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा नवागत डीआईजी ग्वालियर रेंज का स्वागत किया गया। नवागत पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों से जिले में कानून व्यवस्था तथा अपराधों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

राज्य शासन द्वारा दिनांक 25.03.2023 को जारी आदेश में कृष्णावेणी देशावतु,भापुसे को डीआईजी ग्वालियर के पद पर पदस्थ किया था। नवागत पुलिस उप महानिरीक्षक इसके पूर्व पुलिस उप महानिरीक्षक एसएएफ(सेंट्रल रेंज) भोपाल के पद पर पदस्थ थीं। जिनके द्वारा आज दिनांक 04.04.2023 को राज्य शासन के आदेश के अनुक्रम में डीआईजी ग्वालियर रेंज का विधिवत पदभार ग्रहण किया गया। कृष्णावेणी देशावतु,भापुसे वर्ष 2007 बैच की भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी हैं।

Gaurav

Recent Posts

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

21 hours ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

21 hours ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

21 hours ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

21 hours ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

21 hours ago

दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

21 hours ago