ख़बर ख़बरों की

मुख्यमंत्री Chouhan को कृषि मंत्री ने अवार्ड सौंपा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश को फार्म गेट एप के लिये अवार्ड मिलने पर किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल और कृषि विभाग को शुभकामनाएँ दी।

मंत्रालय में मुख्यमंत्री चौहान को कृषि मंत्री पटेल और एमडी मंडी बोर्ड जी.व्ही. रश्मि ने दिल्ली में मिला अवार्ड सौंपा। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश को कम्प्यूटर सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा राज्य सरकारों की प्रोजेक्ट केटेगरी में फॉर्म गेट एप के लिए 20वाँ सीएसआई-एसआईजी ई-गर्वेनेंस अवार्ड-2022 प्रदान किया गया है।

एम.पी. फार्म गेट ऐप

यह एप एंड्रॉयड बेस्ड एप्लीकेशन है। इसे किसान अपने एंड्राइड मोबाइल पर निशुल्क डाउनलोड कर सकता है। इससे किसान अपनी मर्जी अनुसार अपनी उपज को अपने घर, खलिहान, गोदाम से विक्रय में सक्षम हुआ है। किसानों को अपनी उपज मंडी में लाकर विक्रय करने के साथ-साथ अपने घर बैठे अपनी उपज अपने दाम पर विक्रय की आजादी मिली है। मध्यप्रदेश ऐसा करने वाला देश में इकलौता राज्य है। उक्त प्रणाली को भारत सरकार द्वारा बहुत सराहा गया है।

मध्यप्रदेश की कृषि उपज मंडी समितियों में संचालित एम.पी. फार्मगेट एप प्रदेश की 8 मंडियों

भोपाल‚ हरदा‚ इंदौर‚ देवास‚ गुना‚ सागर‚ जबलपुर एवं सतना में 1 अगस्त, 2022 से पायलट के रूप में एंड्राइड एप के माध्यम से प्रारंभ किया गया। साथ ही दिनांक 27 सितंबर, 2022 से उज्जैन मंडी को पायलट योजना में शामिल किया गया है। एम.पी. फार्म गेट एप का मध्यप्रदेश की समस्त 259 कृषि उपज मंडी समितियों में संचालन किया जा रहा है।

एमपी फार्म गेट एप का उपयोग कर 12981 कृषको द्वारा 64 लाख क्विंटल विभिन्न कृषि उपज विक्रय की गई है। फार्म गेट से किसानों से सीधा क्रय‚ पूर्व में सौदा पत्रक पोर्टल के माध्यम से अप्रैल 2021 से किया गया है। वर्तमान तक कुल 91 लाख टन विभिन्न कृषि उपजों के सौदे हुए हैं। धीरे-धीरे इस एप का प्रयोग ज्यादातर किसानों द्वारा किया जाने लगा है। अब तक इस एप का उपयोग कर मंडी प्रांगण में 16 प्रतिशत तक की आबक हो चुकी है

Gaurav

Recent Posts

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

19 hours ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

19 hours ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

19 hours ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

19 hours ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

19 hours ago

दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

19 hours ago