मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रेम प्रकाश का जीवन युवा पत्रकारों के लिए प्रेरक है। उन्होंने अपनी योग्यता और लगन से पत्रकारिता के क्षेत्र में संघर्ष करते हुए निरंतर 70 वर्ष अतुलनीय कार्य किया है। उनके व्यापक अनुभव से नई पीढ़ी काफी कुछ सीख सकती है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्वयं के निर्माण के लिए व्यक्ति किस तरह अपनी जिद, जुनून और जज्बे से सफलता के शिखर तक पहुँचता है, इसका उदाहरण वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रेम प्रकाश का जीवन है।
मुख्यमंत्री चौहान आज भोपाल में होटल ताज लेक फ्रंट में एएनआई न्यूज एजेंसी के संस्थापक वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रेम प्रकाश की लिखी पुस्तक “रिपोर्टिंग इंडिया” का विमोचन कर रहे थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वर्ष 1957 में एक कैमरामेन से सफर शुरू करने वाले श्री प्रेम प्रकाश ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू जी से लेकर वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य किया है। उन्हें भारत की प्रथम टी.वी. समाचार एजेंसी एएनआई की स्थापना में सफलता मिली। आज विश्व के अनेक देशों में यह न्यूज एजेंसी कार्यरत है। एजेंसी सर्वव्यापी और लोकप्रिय बनी है और इसके सैकड़ों संवाददाता हैं। प्रेम प्रकाश इसके लिए बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में 70 वर्ष के अनुभवों को एक किताब में समाहित करना महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रेम प्रकाश का मध्यप्रदेश आगमन और उनकी उल्लेखनीय सेवाओं केलिए सम्मान भी किया।
मुख्यमंत्री चौहान ने पुस्तक प्रकाशन के लिए प्रेम प्रकाश को बधाई दी और प्रकाशक प्रभा खेतान फाउंडेशन के इस प्रयास को सराहनीय बताया। मुख्यमंत्री चौहान ने चर्चा-सत्र में पत्रकार रशीद किदवई द्वारा श्री प्रेम प्रकाश से हुई बातचीत में शामिल होकर मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की विकास दर और प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है। प्रदेश सबसे बड़ा गेहूँ निर्यातक राज्य है। प्रदेश की कृषि विकास दर में वृद्धि हुई है। हर पैरामीटर पर मध्यप्रदेश ने अच्छा कार्य करके दिखाया है। लाड़ली लक्ष्मी योजना से लेकर विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा, सहरिया और भारिया के परिवारों के पोषण स्तर में सुधार के लिए राशि देने का कार्य हो या नई लाड़ली बहना योजना, महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हरसंभव प्रयास किए गए हैं। अन्य राज्यों द्वारा भी इन उपलब्धियों को इतिहास रचने की संज्ञा दी गई है।
आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत जीपीएस स्पूफिंग और सैटेलाइट इमेजरी जैसे खतरे भारत के लिए…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,27 July'25 The United States has taken a decisive step to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,26 July'25 India’s foreign exchange reserves fell by $1.183 billion to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,21 July'25 Indian cryptocurrency exchange CoinDCX has reported a security breach…
Ira Singh khabar Khabaron Ki,20 July'25 Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has identified…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,17 July'25 MP Chief Minister Dr. Mohan Yadav, during his visit…