भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के केन्द्रीय मंत्री डाॅ. वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि केन्द्र एवं मध्यप्रदेश सरकार संयुक्त रूप से दिव्यांगजनों के सामाजिक आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में तेजी के साथ कार्य कर रही है। इसी का परिणाम है कि आज देश के नौ राज्यों के 17 स्थानों पर एक साथ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। जिसका शुभारंभ माँ पीताम्बरा की नगरी दतिया से दतिया में किया गया है। उन्होंने कार्यक्रम में लाईव प्रसाकरण के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित दिव्यांगजनों को शुभकांमनाएं भी दी।
केन्द्रीय मंत्री कुमार ने शनिवार को स्टेड़ियम ग्राउण्ड़ दतिया में सामाजिक न्याय विभाग, जिला प्रशासन दतिया एव एल्मिकों के सहयोग से ”आजादी के अमृत महोत्सव” तहत् दिव्यांगजनों के लिए आयोजित निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम में प्रदेश के लोक निर्माण राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश धाकड़ एवं क्षेत्रीय सांसद संध्या राय विशेष रूप से उपस्थित थी। इस मौके पर जिले के 815 दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण भी प्रदाय किये गए।
केन्दीय मंत्री ने इस मौके पर दतिया में वृद्धाआश्रम शुरू करने की घोषणा कर शिवपुरी जिले में भी दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण शिविर आयोजित किया जायेगा। केन्द्रीय मंत्री श्री वीरेन्द्र कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश में पहलीवार दिव्यांगजनों के कल्याण हेतु आयोजित आर्थिक समाजिक एवं शिक्षा के उत्थान हेतु अनेकों योजनयें संचालित की है। जिससे दिव्यांगजन समाज में सम्मान के साथ अपना जीवन निर्वहन कर सकेंगे। उन्होंने विभिन्न योजनों का उल्लेख करते हुए कि प्रधामनंत्री ने देश में दिव्यांगों को दिव्यांगजन से संबोधित कर उनका सम्मान बढ़ाया है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि दिव्यांग भाई-बहिन समाज के महत्वपूर्ण अंग है। किसी भी क्षेत्र में वह अन्य लोगों से कम नहीं है। इनके उत्थान हेतु केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों के साथ सामाजिक सहभागिताकी भी जरूरत है। नर सेवा नारायण की सेवा को सार्थक करने हेतु जनप्रतिनिधियों को इनके कल्याण एवं उत्थान के लिए आगे आन चाहिए।
उन्होंने कहा कि भारत को आत्म निर्भर बनाने में दिव्यांगजन भाई बहिनों का भी विशेष योगदान रहा है। दिव्यांगों द्वारा उत्पादित सामग्री को प्रोत्साहित कर इनके उत्पादकों को बाजार उपलब्ध कराने हेतु सरकार ने देश के विभिन्न स्थानों पर दिव्य कला मेलों का आयोजन किया गया है। प्रथम मेला दिल्ली मंे आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को प्रभारी मंत्री सुरेश धाकड़ ने संबोधित करते हुए कहा कि आज आयोजन अद्भुद इस आयोजन के माध्यम से आज दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच है कि समाज के अंतिम व्यक्ति एवं उपेक्षित व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसी कड़ी में आज दिव्यांगजनों के कल्याण हेतु संचालित शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का वितरण किया गया है।
प्रभारी मंत्री धाकड़ ने लाड़ली बहना योजना की जानकारी देते हुए कहा कि पूरे प्रदेश के साथ दतिया जिले में भी आज से लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने हेतु बहनों द्वारा फार्म भरने का कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फार्म जमा करने वाले केन्द्रों पर बहनों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए छाया, पेयजल एवं शीतल पेय पदार्थो की भी व्यवस्था की जाये। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से दिव्यांगजनों के लिए शिवपुरी के पोहरी में भी शिविर आयोजित कराने का आग्रह किया।
एडिप योजना में दतिया एवं भिण्ड़ जिले को कराया शामिल
कार्यक्रम को भारत सरकार के सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त सचिव राजेश कुमार यादव ने केन्द्र सरकार द्वारा दिव्यांगों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि विभाग निरंतर दिव्यांगों के कल्याण के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 31 मार्च तक 250 करोड़ रूपये की राशि दिव्यांग जनों के कल्याण पर खर्च की जायेगी। योजनाओं के तहत् ढ़ाई लाख दिव्यांग भाई बहिनों को लाभान्वित किया गया है।
कार्यक्रम के शुरू में कलेक्टर संजय कुमार ने बताया कि आयोजित शिविर में 815 दिव्यांगों को विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण प्रदाय किये जा रहे है। उन्होंने बताया कि दिव्यांगों की जिन्दगी को आसान बनाये जाने हेतु शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जिले में जनवरी माह में विभिन्न शिविरों का आयोजन कर दिव्यांगों को चिन्हित कर उन्हें आज सहायक उपकरण उपलब्ध कराये गए है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन का ऐसा प्रयास है कि चिन्हित किये गए सभी दिव्यांग शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। कलेक्टर ने बताया कि जिले में 9088 दिव्यांगजनों को दिव्यांग पेंशन प्रदाय की जा रही है। ऐसे स्थान जहां किसी करण से शिविर आयोजित नहीं हो पाए है उन स्थानों पर दिव्यांगजनों को चिन्हित करने हेतु शिविरों का आयोजन किया जायेगा। श्री कुमार ने बताया कि जिले में जनवरी माह में आयोजित शिविरों के माध्यम से 10 हजार दिव्यांगों का चिन्हांकन कर 815 दिव्यांगों को आज सहायक उपकरण प्रदाय किये जा रहे है। अभी लगभग 5 करोड़ 58 लाख की राशि के उपकरण दिव्यांगों को वितरित किये जा चुके है।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,10 July'25 Union Finance Minister Nirmala Sitharaman on Wednesday urged non-banking financial…
Ira Singh Khabar Khabron Ki,9 July'25 Former British Prime Minister Rishi Sunak has returned to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,08 July'25 U.S. President Donald Trump has announced sweeping new tariffs,…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,07 July'25 Union Finance Minister Nirmala Sitharaman held a series of…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,06 July'25 India has emerged as the fourth-most equal country in…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,04 July'25 India’s foreign exchange reserves surged by Rs 41,359 crore…