नई दिल्ली। सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत 200 रुपए प्रति एलपीजी सिलेंडर सब्सिडी एक साल के लिए बढ़ा दी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों के दाम में वृद्धि के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। इस पहल से 9.6 करोड़ परिवार को लाभ होगा। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीडिया से कहा कि मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने 200 रुपए प्रति रसोई गैस सिलेंडर की सब्सिडी पीएमयूवाई के लाभार्थियों को देने को मंजूरी दी है। यह सब्सिडी प्रतिवर्ष 14.2 किलो के 12 एलपीजी सिलेंडर के लिए दी जाएगी। एक मार्च, 2023 की स्थिति के अनुसार पीएमयूवाई के तहत 9.59 लाभार्थी थे। मंत्री ने कहा कि इससे 2022-23 में 6,100 करोड़ रुपए और 2023-24 में 7,680 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। इसमें सब्सिडी सीधे पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाती है। ठाकुर ने कहा कि विभिन्न अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों से एलपीजी की अंतरराष्ट्रीय कीमत तेजी से बढ़ी है। ऐसे में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को एलपीजी की ऊंची कीमतों से बचाना महत्वपूर्ण है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पीएमयूवाई के तहत उपभोक्ताओं को सब्सिडी के रूप में समर्थन उन्हें एलपीजी के निरंतर उपयोग के लिए प्रोत्साहित करता है।
वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…
वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…
वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…
इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…
शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…