ग्वालियर, 07 जुलाई। जिले के डबरा रोड पर टेकनपुर के समीप गुरुवार को हुई सड़क दुर्घटना ने दो सगी बहनों के एक साथ विधवा बना दिया। दुर्घटना में घायल हुई दोनों बहनों के पतियों की मृत्यु हो गई जबकि उनकी पत्नियों समेत परिवार की पांच महिलाएं घायल हो गई इनमें एक छोटा बच्चा भी सम्मिलित है। जरा सी लापरवाही ने दो सगी बहनों को बनाया विधवा….
कार चला रहे बल्लू कुल देवी-देवताओं की पूजा के लिए भितरवार विकासखंड के करियावटी गांव में जा रहे थे। बगल में उनके साढ़ू प्रमोद सेन सवार थे। यह लोग अपनी पत्नियों एवं अन्य सदस्यों के साथ गुरुवार दोपहर करियावटी गांव जाने के लिए निकले थे। परिवार हंसी-खुशी के साथ करियावटी स्थित कुलदेवी-देवताओं की पूजा के लिए जा रहा था। टेकनपुर इलाके में एक कंटेर का चालक पहिए की पंक्चर जोड़ रहा था। कार चालक तेज गति के कारण संतुलन बनाकर नहीं रख सका और सीधे कंटेनर में जा भिड़ा।
टक्कर से कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। चालक बल्लू और उनके साढू प्रमोद की घटना-स्थल पर ही मृत्यु हो गई। पीछे सवार उनकी पत्नियां और परिवार की दो अन्य महिलाएं व एक बच्चा घायल हो गए। आसपास जुटे राहगीरों ने कठिनाई से कार में फंसे लोगों को निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस भेज कर मृतक और घायलों को ग्वालियर भिजवाया। थोड़ी सी लापरवाही ने दो सगी बहनों को एक साथ विधावा बना दिया।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,21 April'25 Union Finance Minister Nirmala Sitharaman has commenced a high-level…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,21 April'25 Gujarat is set to carry out the 16th edition…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 April'25 India’s financial markets have developed into a dynamic and…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,19 April’25 India has surprised many by becoming the only major…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,19 April '25 The Ministry of Finance on Friday firmly dismissed…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,19 April'25 Union Finance Minister Nirmala Sitharaman on Thursday said India…