ग्वालियर, 06 जुलाई। बेहद धीमी गति से चल रहे स्थानीय निकाय के मतदान को लेकर राजनीतिक दल चिंतित हैं। हालांकि मताधिकार का प्रयोग करने के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने संवाद माध्यमों के समक्ष दावा किया कि भाजपा सभी निकायों पर काबिज होगी। परिवार समेत मतदान करने पहुंचे मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कांग्रेज के जी के दावे को दिन में देखा गया सपना निरूपित किया।
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के अनुसार वर्तमान परिप्रेक्ष्य भाजपा के पक्ष में है। जनता को भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास है। जबकि कांग्रेस कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है। जनता कांग्रेस की नीति-रीति से अच्छी तरह परिचित हो चुका है। केंद्रीय मंत्री तोमर ने मुरार बारादरी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में परिवार समेत मताधिकार का प्रयोग किया।
परिवार समेत मतदान करने पहुंचे ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न तोमर बोले– कांग्रेस देखती है दिन में सपने
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न तोमर ने नगर निगम चुनाव के लिए पत्नी अर्चना सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मताधिकार का प्रयोग किया। तानसेन रोड स्थित B.Ed कॉलेज के बूथ नंबर-293 पर पहुंचे। यहां उन्होंने पंक्तिबद्ध होकर मतदान किया। संवाद माध्यमों से चर्चा करते हुए प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा–कांग्रेस के जीत के दावे उसी तरह से हवा हो जाएंगे जिस तरह से विगत विधानसभा उपचुनाव में हुए थे। तोमर ने कहा कि लोग विकास के नाम पर वोट देते हैं। कमलनाथ की 15 महीने की सरकार ने क्या किया यह छिपा नहीं है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने कांग्रेस के दावों को दिन में देखे गए सपने करार देते हुए भाजपा की विजय को सुनिश्चित बताया।
आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत जीपीएस स्पूफिंग और सैटेलाइट इमेजरी जैसे खतरे भारत के लिए…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,27 July'25 The United States has taken a decisive step to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,26 July'25 India’s foreign exchange reserves fell by $1.183 billion to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,21 July'25 Indian cryptocurrency exchange CoinDCX has reported a security breach…
Ira Singh khabar Khabaron Ki,20 July'25 Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has identified…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,17 July'25 MP Chief Minister Dr. Mohan Yadav, during his visit…