राजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सपने में आए तो कांग्रेसी भतीजी के विरोध में आ गए ताऊ

ग्वालियरजून। शहर में कांग्रेस के दिग्गज नेता शम्मी शर्मा के बड़े भाई शशि शर्मा अपनी ही भतीजी के विरोध में मैदान में उतर आए। शम्मी शर्मा की बेटी शिखा वार्ड-43 से ग्वालियर नगर निगम पार्षद की कांग्रेस प्रत्याशी हैं। जबकि ताऊ शशि शर्मा उनके विरोधी भाजपा प्रत्याशी संजय सिंघल के समर्थन का झंडा बुलंद कर दिया है। संवाद माध्यमों ने इस संबंध में प्रश्न किया तो शशि शर्मा ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सपने में दिखाई दिए। उनके आव्हान पर ही मैं भाजपा का प्रचार कर रहा हूं, सामने भतीजी है इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता। सपने के बहाने कांग्रेसी भतीजी के विरोध में उतरे ताऊ….. राजनीति के प्रभाव में रिश्तों के मायने पल भर में बदल जाते हैं। इसके लिए लोग दिलचस्प बहाने भी तलाश लेते हैं। ग्वालियर के कांग्रेस दिग्गज और पूर्व पार्षद शम्मी शर्मा की बेटी शिखा को पार्टी ने नगर निगम के वार्ड-43 से पार्षद की प्रत्याशी बनाया है। शिखा के मुख्य प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के संजय सिंघल हैं। व्यापारी बहुल वार्ड-43 में महाराज बाड़ा, सर्राफा, दौलतगंज, रॉक्सी क्षेत्र जैसा सघन और व्यावसायिक क्षेत्र सम्मिलित हैं। शम्मी शर्मा के बड़े भाई शशि शर्मा लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। भतीजी शिखा उनसे आशीर्वाद लेकर चुनाव मैदान में उतरी। किंतु, अचानक ताऊ का मन बदला और वह भाजपा में आ गए। भाजपा प्रत्याशी संजय सिंघल उनका आशीर्वाद लेने आए तो शशि शर्मा ने उन्हें न सिर्फ आशीर्वाद दिया, बल्कि उनके समर्थन में प्रचार करने उतरे और अपने समर्थकों से भाजपा प्रत्याशी सिंघल को विजयी बनाने का आव्हान भी किया। सपने में प्रधान मंत्री आए तो हृदय परिवर्तन शशि शर्मा से जब उनके अचानक हृदय परिवर्तन का कारण पूछा गया तो उनका उत्तर भी दिलचस्प रहा। शशि शर्मा ने कहा–सपने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का चेहरा सामने आया था, उनके आव्हान पर हृदय परिवर्तन हो गया। शम्मी शर्मा के बड़े भाई शशि शर्मा लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। भतीजी शिखा उनसे आशीर्वाद लेकर चुनाव मैदान में उतरी। किंतु, अचानक ताऊ का मन बदला और वह भाजपा में आ गए।
gudakesh.tomar@gmail.com

Recent Posts

India’s Trade Deficit Reaches 10-Month High at $29.65 Bn

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,19 Sep'24 India’s economy continues to demonstrate robust growth and resilience,…

7 hours ago

हमास को छोड़िए…..अब हिजबुल्ला को खत्म करने में जुटा इजरायल

तेहरान। इजरायल और हिजबुल्ला के बीच की जंग लगातार तेज होती जा रही है। इजरायली…

10 hours ago

गाजा में इजरायली हमलों में लगभग 42 हजार की मौत 34,344 लोगों की हुई पहचान

रामल्लाह। गाजा में इजरायली हमलों में लगभग 42 957 लोगों की मौत हुई है जिसमें…

10 hours ago

इजरायल में आधी रात को अचानक बजने लगे मोबाइल, साइबर अटैक की आशंका

तेलअवीव। लेबनान का आतंकी संगठन हिजबुल्लाह पेजर और वॉकी-टॉकी अटैक से बेहाल है। उसने आरोप…

10 hours ago

FBI का बड़ा खुलासा: ईरानी हैकर्स ने ट्रंप की सीक्रेट फाइल्स चुराकर बाइडेन की टीम को दी

वाॅशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी एफबीआई ने बयान में कहा है कि जुलाई महीने…

10 hours ago

अमेरिका में राष्ट्रपति कोई भी बने,एलन मस्क की रहेगी बल्ले-बल्ले

वाशिंगटन। टेस्ला, स्पेसएक्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मालिक एलन मस्क को नेताओं का…

10 hours ago