जयपुर, 17 जुलाई। राजस्थान में विधायकों की खरीद-फरोख्त का ऑडियो सामने आने के बाद सियासी गर्माहट और बढ़ गई है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा और भाजपा नेता संजय जैन के खिलाफ स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने केस दर्ज कर लिया है। कांग्रेस के मुख्य सचेतक महेश जोशी की शिकायत के बाद मामले में FIR दर्ज कर ली गई। हालांकि शेखावत ने ऑडियो टेप में उनका आवाज होने से साफ इनकार कर दिया है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जारी एक ऑडियो में विधायकों के लिए सौदेबाजी रिकार्ड की गई है। कांग्रेस कार्यकर्ता ऑडियो में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की आवाज होने का दावा कर रहे हैं। कांग्रेस के मुख्य सचेतक महेश जोशी की शिकायत के बाद SOG ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन शेखावत ने इस ऑडियो में उनकी आवाज होने से साफ इनकार करते हुए कहा है कि वह किसी जांच के लिए तैयार हैं।
कांग्रेस की राजनीति शर्मनाक, फर्जी ऑडियो CM के ऑफिस से जारी
राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनिया ने प्रदेश में कांग्रेस की राजनीति को शर्मनाक करार दिया है। मुख्यमंत्री का ऑफिस फेक ऑडियो के जरिए नेताओं की छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है। केंद्रीय मंत्री को भी इस मामले में घसीटा जा रहा है।
भाजपा की भूमिका संदेह के घेरे में: कांग्रेस
कांग्रेस की शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता मे प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि ऑडियोमें शेखावत या कोई भाजपा नेता 25-35 करोड़ रुपए में विधायकों की खरीदफरोख्त के लिए सौदेबाजी कर रहे थे। सुरजेवाला के मुताबिक कल शाम और आज तक जो टेप सामने आए हैं, उनसे एक बात साफ है कि भाजपा ने कांग्रेस सरकार को गिराने और विधायकों को खरीदने का प्रयास किया।
सुरजेवाला ने कहा कि कोरोना से लड़ने की बजाय, भाजपा सत्ता के सौदों में मशगूल है। कर्नाटक के बाद मध्यप्रदेश में भी ऐसा किया गया। सुरजेवाला कते मुताबिक जो टेप सामने आए हैं, उसमें केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा और भाजपा नेता संजय जैन की बातचीत सामने आई है। पैसा लेकर सरकार गिराने की बात की जा रही है।
कांग्रेस के दो विधायकों की सदस्यता निलंबित
कांग्रेस के विधायक भंवरलाल और पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया जा चुका है, इन्हें कारण बताओ नोटिस भी दिया गया है।
केंद्रीय मंत्री को गिरफ्तार किया जाना चाहिए
सुरजेवाला ने यह भी कहा कि टेप की जांच शुरू की जाए, और अगर केंद्रीय मंत्री से जांच प्रभावितहोने की आशंका हो तो उनके खिलाफ वॉरंट जारी कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। कांग्रे ने मांग की हे कि पूरे मामले में सचिन पायलट सामने आएं और भाजपा को कांग्रेस विधायकों की लिस्ट देने की बात पर सफाई दें।
क्या है वायरल ऑडियो टेप में?
गुरुवार रात वायरल हुए ऑडियो में विधायकों की खरीद-फरोख्त की बातचीत की जा रही है। इनमें एक व्यक्ति खुद को संजय जैन और दूसरा खुद को गजेंद्र सिंह बता रहा है। वहीं, बातचीत में भंवरलाल शर्मा नाम का भी जिक्र है। ऑडियो में एक व्यक्ति कह रहा है कि जल्द ही 30 की संख्या पूरी हो जाएगी। फिर राजस्थानी में वह विजयी भव: की बात भी कह रहा है। एक व्यक्ति बातचीत के दौरान कह रहा है कि ‘हमारे साथी दिल्ली में बैठे हैं…वे पैसा ले चुके हैं। पहली किस्त पहुंच चुकी है।’ बातचीत के दौरान खुद को गजेंद्र सिंह बताने वाला व्यक्ति सरकार को घुटने पर टिकाने की बात कर रहा है।
कांग्रेस की मांग केंद्रीय मंत्री और साथी भाजपाईयों के विरुद्ध हो कार्यवाही
गजेंद्र सिंह शेखावत: जोधपुर से भाजपा सांसद और केंद्र सरकार में मंत्री हैं। मोदी और शाह के करीबी माने जाते हैं। राजस्थान में चल रही सियासी उठापटक में शेखावत काफी एक्टिव हैं।
भंवरलाल शर्मा: पायलट खेमे के विधायक हैं, फिलहाल मानेसर स्थित होटल में बताए जा रहे हैं, वह चुरू जिले के सरदारशहर से विधायक हैं। साथ ही अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष भी हैं।
संजय जैन: जयपुर के सियासी गलियारों में दो संजय जैन के नाम की चर्चा है। इसमें से खरीद-फरोख्त से कौन जुड़ा है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह: यह पालयट के बेहद करीबी लोगों में से हैं, गहलोत सरकार में पर्यटन मंत्री थे। लेकिन, सचिन पायलट के साथ ही गहलोत ने इन्हें भी मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया था। भरतपुर जिले के डीग कुम्हेर से विधायक हैं।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,05 June’25 India’s manufacturing sector lost some momentum in May, with…
Ira Singh Khabar Khabaron ki,02 June’25 India’s Goods and Services Tax (GST) collections continued their…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,01 June’25 The central government managed to meet its fiscal deficit…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May'25 India’s economy expanded by 7.4% in the March quarter…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May’25 Infosys founder NR Narayana Murthy has launched a pioneering,…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,30 May’25 India’s economy has reached a significant milestone, with its…