भोपाल, 29 अप्रेल। माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर दिये गए हैं। विगत कई वर्षों की तरह इस बार भी प्रावीण्य सूची में बेटियां बेटों से आगे रही हैं। छोटे शहरों की बेटियां सूची में शीर्ष पर हैं। विद्यालयीन शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार शुक्रवार को सिंगल क्लिक से परिणाम प्रकाशित किया।
छोटे शहरों की बेटियां प्रावीण्यता सूची में आगे
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल की परीक्षाओं में कुल 18 लाख विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे। इस बार 10वीं में 59.54 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए हैं जबकि 12वीं में 72 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे हैं। परिणाम के अनुसार 10वीं के 3.50 लाख और 12वीं के 1.20 लाख विद्यार्थी अनुत्तीरण घोषित किए गए हैं। प्रावीण्य सूची में छोटे शहरों की बेटियां प्रथम 11 स्थानों पर हैं।
माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश की हाई-स्कूल परीक्षा(10वीं) की प्रावीण्य सूची में छतरपुर की नैंसी दुबे और सतना की सुचिता पांडे ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर है, दोनों ने 496 अंक (99.2%) प्राप्त किए हैं। इसी तरह 12वीं के अलग-अलग संकायों में भी प्रावीण्यता सूची में अग्रणी बेटियां ही रही हैं।
12वीं के कला संकाय में सागर की इशिता दुबे 480 नंबर के साथ टॉपर हैं। विज्ञान-गणित संकाय में श्योपुर की प्रगति मित्तल (494 अंक) और कॉमर्स संकाय में मुरैना की खुशबू शिवहरे (480 अंक) प्रावीण्यता सूची में शीर्ष पर हैं। जीव विज्ञान समूह में शाजापुर की दिव्यता पटेल (491अंक) शीर्ष पर रही हैं। 12वीं की प्रावीण्यता सूची में कुल 153 में 93 बेटियां और 60 बेटे हैं।
टोल फ्री नंबर और मोबाइल एप पर जानें परिणाम और काउंसिलिंग भी
माध्यमिक शिक्षा मण्डल की 10वीं की 18 फरवरी से 10 मार्च तक हुई परीक्षा में 10 लाख 29 हजार 698 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे। इसमें नियमित वि 9 लाख 31 हजार 860 थे। इनमें से 59.54 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए। उत्तीर्ण में 56.84 प्रतिशत लड़के और 62.47% लड़कियां हैं। प्रवीण्यता सूची में 95 विद्यार्थियों ने स्थान बनाया है। इनमें 66 लड़कियां 29 लड़के हैं।
सभी छात्र MPBSE MOBILE ऐप या MP Mobile ऐप पर ‘Know Your Result’ का चयन करने के बाद अपना अनुक्रमांक और आवेदन क्रमांक दर्ज कर परिणाम जान सकेंगे।
परिणाम को लेकर बच्चों के मन में कोई भी सवाल या शंका समाधान के लिए मंडल ने टोल फ्री नंबर 18002330175 उपलक्ष्ध कराया है। इस पर विद्यार्थी अपने प्रश्नों व जिज्ञासाओं के उत्तर जान सकते हैं।
माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश ने विद्यार्थियों को रीटोटलिंग और कॉपी देखने का अवसर दिया जाएगा। इसके लिए परिणाम घोषित होने के 15 दिन के अंदर आवेदन करना होगा।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,14 July'25 India’s wholesale price inflation (WPI) turned negative in June…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,14 July'25 Madhya Pradesh’s Kuno National Park (KNP), India’s first home…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,14 July'25 As monsoon showers swept into Madhya Pradesh’s Kuno National…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,10 July'25 Union Finance Minister Nirmala Sitharaman on Wednesday urged non-banking financial…
Ira Singh Khabar Khabron Ki,9 July'25 Former British Prime Minister Rishi Sunak has returned to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,08 July'25 U.S. President Donald Trump has announced sweeping new tariffs,…