ग्वालियर, 06 अप्रेल। विवाहिता की विवाह के बाद पति से अनबन रहने लगी। इसका लाभ लेकर दीदी के देवर ने बहकाया कि पति से तलाक के बाद दोनों विवाह कर लेंगे। झांसे में आई विवाहिता ने दीदी के देवर से शारीरिक संबंध बना लिए। आरोपी एक वर्ष तक पीड़िता का शारीरिक शोषण करता रहा। इस विवाहिता का पति से तलाक भी हो गया। तलाक के बाद आरोपी ने पीड़िता से विवाह करना अस्वीकार कर दिया। पीडिता मंगलवार साम आरोपी के विरुद्ध हजीरा पुलिस थाने में बलात्कर और धोखाधड़ी की प्राथमिकी पंजीबद्ध कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। विवाह का वचन दे बनाता रहा शारीरिक संबंध, पति से तलाक के बाद मुकर गया दीदी का देवर….
ग्वालियर के हजीरा क्षेत्र में मां वैष्णौपुरम गली-15 में रहने वाली 26 वर्षीया का विवाह दो वरप्ष पूर्व हुआ था। विवाह के कुछ माह बाद ही पति से आए दिन झगड़े होने लगे। पीड़िता ससुराल से मायके में आकर रहने लगी। पति से अलग होने से वह मानसिक रूप से परेशान थी। उसकी मानसिक स्थिति का लाभ लेकर ममेरी दीदी का देवर जितेन्द्र राठौर सहानुभूति जता कर उसके निकट आ गया। जितेंद्र ने पति से अलग होने की निराशा में डूबी पीड़िता को विवाह करने का झांसा दिया। उसने विश्वास दिलाया कि पति को तलाक देने के बाद दोनों विवाह कर लेंगे।
पीड़िता के अनुसार 31 मई 2021 को जितेंद्र ने मिलने के लिए बुलाया। जितेंद्र एक गोदाम में ले गया। कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन चल रहा था औऱ शहर में कर्फ्यू लगा हुआ था, इसलिए गोदाम सूना था। दीदी के देवर जितेंद्र ने पीड़िता के जबरदस्ती मे शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के प्रतिरोध को विवाह के वचन से शांत कर दिया। इसके बाद जितेन्द्र लगातार एक वर्ष तक शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान पति से तलाक भी हो गया। पीड़िता ने जब जितेंद्र पर विवाह का दबाव बनाया तो जान से मारने की धमकी देकर विवाह के वचन से साफ मुकर गया।
आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत जीपीएस स्पूफिंग और सैटेलाइट इमेजरी जैसे खतरे भारत के लिए…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,27 July'25 The United States has taken a decisive step to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,26 July'25 India’s foreign exchange reserves fell by $1.183 billion to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,21 July'25 Indian cryptocurrency exchange CoinDCX has reported a security breach…
Ira Singh khabar Khabaron Ki,20 July'25 Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has identified…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,17 July'25 MP Chief Minister Dr. Mohan Yadav, during his visit…