ख़बरे

वरिष्ठ पत्रकार के घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री सिंधिया, पुत्री दामाद को दिया शुभाशीष

ग्वालियर, 11 मार्च। तीन दिन के प्रवास पर गुरुवार को ग्वालियर आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को लंबे समय तक हिंदुस्तान टाइम्स से जुड़े रहे वरिष्ठ पत्रकार उमेश सिंह के आवास पर पहुंचे। यहां केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने उमेश सिंह से उनके स्वास्थ्य के बारे में चर्चा की और उनकी बेटी व दामाद को स्नेहाशीष दिया।

उमेश सिंह की पुत्री सौभाग्याकांक्षिणी इरा का विवाह विगत वर्ष 27 अप्रेल को गांधी के नगर के चिरंजीव कुं. हर्षवर्धन सिंह के साथ सिलवासा के प्लज-रिसॉर्ट में संपन्न हुआ था। कोरोना संक्रमण में व्यस्तताओं के कारण केंद्रीय मंत्री सिंधिया वर-वधू को आशीर्वाद देने मंगल-उत्सव में नहीं पहुंच सके थे। वरिष्ठ पत्रकार उमेश सिंह की पुत्री व दामाद इन दिनों ग्वालियर आए हुए हैं। उमेश सिंह के अनुरोध पर सिंधिया शुक्रवार दोपहर नव-दंपत्ति को आशीर्वाद देने उनके आवास पर पहुंचे।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नव-दंपत्ति को सुखद व स्वर्णिम भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं और इरा व हर्षवर्धन से उनके भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली। केंद्रीय मंत्री के साथ उमेश सिंह के आवास पर भाजपा के जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल और मुन्नालाल गोयल भी उपस्थित रहे।      

gudakesh.tomar@gmail.com

Recent Posts

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

40 mins ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

46 mins ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

51 mins ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

54 mins ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

57 mins ago

मालगाड़ी पटरी से उतरी तो तहस-नहस हो गया रेलवे ट्रेक, 42 ट्रेनों के बदलना पड़े रास्ते

आगरा। आगरा-दिल्ली रेलमार्ग से गुजरने वाली 42 ट्रेनों का रास्ता बदला गया है। वजह ये…

1 hour ago