इंदौर, 28 फरवरी। शहर के बाणगंगा पुलिस थाना क्षेत्र में विगत शुक्रवार खोद कर निकाले गए ड्राइवर की हत्या के मामले में सोमवार को हत्यारी पत्नी ने जो बताया उससे किसी भी सूरमा की आत्मा कांप उठेगी। आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि पति की हत्या के बाद उसने दो कसाई बुला कर शव के टुकड़े कराए थे। इसके बाद धड़ को घर के पास दफना दिया, हाथ और पैर जंगल में फिंकवा दिए थे। पुलिस ने शुक्रवार को धड़ बरामद कर लिया था, किंतु हाथ-पैर बरामद नहीं कर पाई है। ज्ञातव्य है कि लगभग 20 दिन पूर्व ट्रक चालक कृष्णा उर्फ बबलू की हत्या उसकी पत्नी सपना उर्फ सोनू ने कर दी थी। कसाई रिजवान और भय्यू कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है। अवैध संबंधों में बाधा बना तो पति की कर दी हत्या, कसाइयों से कराए शव के टुकड़े….
इंदौर के उमरीखेड़ा के पास कांकड में रहने वाली 40 वर्षीय सपना का विवाह ड्राइवर बबलू से हुई थी। उसके दो बेटे थे बड़ा बेटा 19 वर्षीय प्रशांत नशे का आदी हो गया था। सपना का पति बबलू उसे आए दिन पीटता रहता था। इसी दौरान उसकी दोस्ती रिजवान और भय्यू कुरैशी से हो गई, उसके दोनों से शारीरिक संबंध भी बन गए थे। बबलू को भी इन संबंधों का पता चल गया था और वह इसमें बाधक भी बनने लगा था। सपना ने पांच फरवरी को दाल-बाटी बनाई। बबलू को दाल में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। इससे वह बेहोश हो गया। सुनीता और रिजवान ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद रिजवान औऱ भय्यू ने शव के उसके हाथ, पैर, गर्दन और धड़ काटकर अलग-अलग कर दिए। सपना ने पुलिस को बताया कि शरीर के टुकड़ों को अलग-अलग जगह फेंका और धड़ को जमीन में गाड़ दिया था। आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि देव गुराड़िया के नजदीक जंगल में शरीर के दूसरे अंग फेंके हैं। पुलिस को सर्चिंग में खून से सनी प्लास्टिक की थैली तो मिली, लेकिन शरीर का कोई अंग बरामद नहीं हुआ है। पुलिस पूछताछ में महिला ने कहा कि उसे घटना पर कोई अफसोस नहीं है।
पुलिस से बचने मस्जिद में जा छिपे कसाई
लाश को काटने वाले कसाई रिजवान और भय्यू देवास के समीप टोंककला की मुरसुदा मस्जिद में छिप गए थे। पुलिस आने की सूचना मिलते ही वह खिलचीपुर की ओर भागे थे। उनकी तलाश में दबिश दे रही पुलिस ने रिजवान के बड़े भाई को दबाव में लेकर फोन लगवाया। इसके बाद बताए हुए पते पर पहुंच कर रिजवान और भय्यू को गिरफ्तार कर लिया।
सुनीता-बबलू के बड़े बेटे ने नशे में उजागर किया मामला
महिला का 19 साल का बेटा प्रशांत नशे का आदी है। उसने विगत बुधवार को नशे में अपने दोस्तों के सामने कहा कि मम्मी ने पापा को मारकर बाथरूम में गाड़ दिया है। इसके बाद एक दोस्त ने पुलिसको इस संबंध में सूचना दे दी। सूचना मिलते ही गुरुवार को पुलिस ने पति की हत्यारी सपना को हिरासत में ले लिया।
हत्याकांड का घटनाक्रम
जिस भाई से शादी के बाद हुआ था दूर उसी ने दी मुखाग्नि
कृष्णा उर्फ बबलू को उसके भाई प्रवेंद्र ने मुखाग्नि दी। सपना से शादी के बाद कृष्णा ने प्रवेंद्र से दूरी बना ली थी। कृष्णा का 19 साल का बड़ा बेटा नशेड़ी है, वह भी मां के अपराध में शामिल था। पुलिस छोटे नाबालिग बेटे से भी पूछताछ कर रही है।
आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत जीपीएस स्पूफिंग और सैटेलाइट इमेजरी जैसे खतरे भारत के लिए…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,27 July'25 The United States has taken a decisive step to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,26 July'25 India’s foreign exchange reserves fell by $1.183 billion to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,21 July'25 Indian cryptocurrency exchange CoinDCX has reported a security breach…
Ira Singh khabar Khabaron Ki,20 July'25 Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has identified…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,17 July'25 MP Chief Minister Dr. Mohan Yadav, during his visit…