नई दिल्ली, 28 फरवरी यूक्रेन में फंसे भारतीय विद्यार्थियों को सुरक्षित निकालने में समन्वय के लिए भारत सरकार के चार केंद्रीय मंत्री यूक्रेन के सीमावर्ती देशों में जाएंगे। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन संकट पर हुई उच्च-स्तरीय बैठक में यह निर्णय किया। निर्णय के अनुसार केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादत्यि सिंधिया, कानून एवं न्याय मंत्री किरण रिजिजू और पूर्व सेना प्रमुख सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह शामिल हैं। चार मंत्री जाएंगे देश के विद्यार्थियों को य़ूक्रेन से सुरक्षित निकालने….
बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार यूक्रेन में फंसे भारतीय विद्यार्थियों की सुरक्षित वापसी के लिए चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन गंगा के अंतर्गत सहीं समन्वय के लिए हरदीप सिंह पुरी को हंगरी, किरण रिजिजू को स्लोवाकिया, ज्योतिरादित्य सिंधिया को रोमानिया और मॉलडोवा तथा जनरल वीके सिंह को पोलैंड भेजा जा रहा है। केंद्र सरकार ने फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के लिए एक वैकल्पिक रेल रूट की भी पहचान की है। यह रेल रूट पश्चिमी यूक्रेन के उज़होरोड से हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट तक जाता है।
मंत्री पड़ोसी देशों के साथ समन्वय स्थापित कर उनकी मदद से विद्यार्थियों को लाएंगे
सूत्रों के अनुसार मोदी ने रविवार देर शाम भी एक उच्च स्तरीय बैठक की थी, जिसमें प्रधानमंत्री ने उपस्थित गणमान्यों के साथ यूक्रेन में फंसे भारतीयों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों की मदद से सुरक्षित बाहर निकालने पर चर्चा हुई। इसके लिए सहयोग बढ़ाए जाने को लेकर दो घंटे से भी अधिक समय तक विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद सोमवार को हुई बैठक में उन मंत्रियों को भी सम्मिलित किया गया जिन्हें यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजा जाएगा।
चार मंत्री विदेश जाएंगे, वहीं से करेंगे ऑपरेशन गंगा की निगरानी व समन्वय
यूक्रेन से भारतीयों को सुरक्षित वापसी में सहयोग के लिए प्रधानमंत्री ने अपने चार मंत्रियों को यूक्रेन के आसपास के चार देशों में भेजने का फैसला किया है। इनमें हरदीप सिंह पुरी हंगरी, किरण रिजिजू स्लोवाकिया, ज्योतिरादित्य सिंधिया रोमानिया तथा मॉलडोवा और जनरल वीके सिंह पोलैंड जाएंगे। ये चारों मंत्री वहीं से ऑपरेशन गंगा की निगरानी करेंगे।
कीव में वीकेंड कर्फ्यू हटा, भारतीय विद्यार्थियों को रेलवे स्टेशन पहुंचेन के निर्देश
भयानक युद्ध में फंसी यूक्रेन की राजधानी कीव में वीकेंड कर्फ्यू हटा लिया गया है। कीव स्थित भारतीय दूतावास ने विद्यार्थियों को युक्रेन के पश्चिमी हिस्सों में आगे की यात्रा के लिए रेलवे स्टेशन जाने की सलाह दी है। दूतावास ने एक ट्वीट में कहा–कीव में वीकेंड कर्फ्यू हटा लिया गया है। सभी विद्यार्थियों को पश्चिमी भागों की यात्रा के लिए रेलवे स्टेशन पर जाने की सलाह दी जाती है। यूक्रेन रेलवे उनकी निकासी के लिए विशेष ट्रेनें चला रहा है। भारत सरकार ने भी यूक्रेन से लौट रहे विद्यार्थियों के लिए कोविड नियमों में छूट दे दी है। इसके तहत फ्लाइट में बैठने से पहले RTPCR निगेटिव होने की शर्त को हटा लिया गया है। कोरोना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट भी नहीं देना होगा। इसके साथ ही एयर सुविधा पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड भी नहीं करने होंगे।
आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत जीपीएस स्पूफिंग और सैटेलाइट इमेजरी जैसे खतरे भारत के लिए…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,27 July'25 The United States has taken a decisive step to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,26 July'25 India’s foreign exchange reserves fell by $1.183 billion to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,21 July'25 Indian cryptocurrency exchange CoinDCX has reported a security breach…
Ira Singh khabar Khabaron Ki,20 July'25 Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has identified…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,17 July'25 MP Chief Minister Dr. Mohan Yadav, during his visit…