क्राइम

आटा-साटा टूटा तो भाई बना हैवान–पत्नी के बदले सगी बहन को ही बंधक बना करने लगा दुष्कर्म, छोटे भाई ने भांजे को पिलाया कीटनाशक

मंदसौर, 20 फरवरी। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में अफज़लपुर पुलिस थाने के एक गांव में आटा-साटा की कुप्रथा का एक घृणित दुष्परिणाम प्रकाश में आया है। आटे-साटे में हुए विवाहित बड़े भाई की पत्नी अनबन होने पर ससुराल छोड़ मायके चली गई। गुस्साए पति ने बदले में पत्नी के भाई से विवाहित छोटी बहन को ससुराल से मायके बुला लिया। इसके बाद भी पत्नी के मायके वालों ने उसे ससुराल नहीं भेजा तो भाई छोटी बहन के साथ ही नियमित दुष्कर्म करन लगा। छोटा भाई भी कम नहीं निकला उसने बहन से मौबाइल की फरमाइश की, नहीं मिलने पर बहन के मासूम बेटे को तेजाब पिला दिया। पुलिस ने पीड़ित बहन की शिकायत पर दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। आटा-साटा असफल हुआ तो बड़ा भाई बन गया राक्षस, सगी बहन को ही बना डाला सैक्स-स्लेव….

राजस्थान और सीमावर्ती मध्यप्रदेश के मालवा में आटा-साटा की कुप्रथा न जाने कितनी युवतियों के जीवन बर्बाद कर चुकी है। सैकड़ों दुष्परिणामें के सामने आने के बाद भी इस कुप्रथा पर विराम नहीं लगाया जा सका है। हाल ही में आटा-साटा का इतना विकृत रूप सामने आया है जिसका बयान करने में किसी पत्थरदिल की भी जुबां लरज जाए। प्रस्तुत है मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में घटित हुए आटा-साटा का एक दर्दनाक और शर्मनाक वाकया।

मंदसौर जिले के अफज़लपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में भाई-बहनों का विवाह आटा-साटा की कुप्रथा के तहत किया 2017 में किया गया था। सुशील का विवाह जिससे हुआ था उसके भाई संजीव का विवाह सुशील की बहन के साथ हुआ था। एकवर्ष बाद बहन ने बेटे को जबकि सुशील की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया। विगत वर्ष सुशील का पत्नी से विवाद हुआ, पत्नी मायके चली गई और वापस आने को तैयार नहीं हुई। गुस्साए सुशील ने अपनी बहन को भी ससुराल से वापस मायके बुला लिया। बेचारी बहन जिसने भाई को पत्नी दिलाने के लिए भाभी के भाई संजीव से विवाह किया था, इसलिए आटा-साटा का क़रार टूटने की विवशता में वह बेटे को लेकर पति से अलग हो भाई के पास आ गई। एक वर्ष बाद भी सुशील और पत्नी में समझौता नहीं हुआ। एक दिन घर में कोई भी नहीं था, आटा-साटा की विवशता में पति को छोड़ घर बैठी संजीव की पत्नी के बड़े भाई ने सूनेपन का लाभ ले सगी छोटी बहन के साथ दुष्कर्म कर दिया। पीड़िता ने भाई का कुकर्म मां को बताया, किंतु मां ने लोक-लाज के भय से बेटे का कुकर्म छिपा लिया। परिवार में अपने कुकर्म का विरोध न होते देख सुशील का दुस्साहस और बढ़ गया, अब वह नियमित रूप से छोटी बहन से दुष्कर्म करने लगा।

बड़ा भाई करता रहा दुष्कर्म छोटे भाई ने बेटे को पिलाया कीटनाशक
बड़ा भाई बहन के साथ नियमति रूप से बलात्कार करता रहा और धमकियां भी देता रहा।भाई की धमकियों के भय और मां का भी रूखा व्यवहार देख पीड़िता ने दुष्कर्म का विरोध बंद कर दिया और वह मायके में ही रहकर छोटे-मोटे कामकाज करने लगी। चार वर्ष के बेटे को वह छोटे भाई की देखरेख में छोड़कर जाती थी। एक दिन छोटे भाई ने मोबाइल की फ़रमाइश की, किंतु बहन ने पैसे न होने के कारण भाई को मोबाइल की आवश्यकता  न होना कहकर टाल दिया। इससे नाराज 17 वर्षीय छोटे भाई ने अपने सगे मासूम भांजे को कीटनाशक पिला दिया, विगत 5 जनवरी 2022 को जिला अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई। पोस्टमॉर्टम में कीटनाशक से बच्चे की मृत्य होने का खुलासा हुआ। 

भांजे की मृत्यु के बाद भी बड़ा भाई करता रहा जबरदस्ती

मासूम भांजे की मृत्यु से भी मामा का दिल नहीं पसीजा। बेटे को खोने के दुख में डूबी मां को वह ऐसी मनःस्थिति में भी दुषकर्म का शिकार बनाता रहा। अंततः 5 फरवरी 2022 भाई के दुष्कर्म के बाद पीड़िता 14 फरवरी को मौका देख भाग निकली और ससुराल पहुंच गई। दोनों राक्षस भाइयों ने बहन की गुमशुदगी की शिकायत पुलिस को की। पुलिस उसे खोजते हुए पीड़िता की ससुराल पहुंची तो उसकी आपबीती सुन पुलिस भी हैरत में पड़ गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों राक्षस भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।

आटा-साटाः बहन पैदा होते ही तय हो जाती है भाई की दुल्हन, बहन का दूल्हा

आटा-साटा एक सामाजिक कुप्रथा है। इसके तहत दुल्हन के ससुराल में आते ही दूल्हे की बहन की शादी दुल्हन के भाई से करनी होती है। इसमें दूल्हा-दुल्हन के गुण-धर्म, रूप-सौंदर्य और योग्यता का नहीं ध्यान नहीं रखा जाता। इस प्रथा में लड़की के बदले लड़की की सौदेबाजी होती है। राजस्थान के इस क्षेत्र में समाज में कन्या भ्रूण-हत्या की पुरानी कुप्रथा से लड़कियों की बेहद कमी हो गई है। इसलिए कई समाज में आटा-साटा की सामाजिक सौदेबाजी को अनौपचारिक मान्यता दे दी गई है। इसके कारण पढ़ी-लिखी युवा लड़कियों की शादी अनपढ़ और उम्रदराज पुरुषों से करनी पड़ती है।

gudakesh.tomar@gmail.com

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

14 hours ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

18 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

18 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

18 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

18 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

18 hours ago