क्राइम

जाने किस तनाव में स्कूल से निकला फिजिक्स-टीचर? 22 मिनट का रास्ता 8 मिनट में तय किया, 4 बार सिग्नल तोड़े और फ्लैट में पहुंच कर ली आत्महत्या

ग्वालियर, 16 फरवरी। शहर में एक मिशनरी स्कूल के फिजिक्स टीचर ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली। इससे दो घंटे पूर्व वह स्कूल से निकल कर अपने वाहन से फ्लैट तक का 22 मिनट का सफर मात्र आठ मिनट में तय कर लिया। इस दौरान उसने चार चौराहों पर यातायात संकेतकों की अनदेखी करते हुए वाहन अनवरत चलाया। टीचर ने फ्लैट पर पहुंचते ही चेहरे को पॉलीथिन से पैक कर लिया और गर्दन पर सेलोटेप से पॉलीथीन को इसतरह चिपकाया कि उसने हवा प्रवेश न कर सके। पुलिस को आशंका है कि अंतत उसकी दम घुटने से मौत हो गई। मंगलवार रात सुरेश नगर के एक फ्लैट में उसका शव पुलिस ने बरामद कर लिया। भौतिक विज्ञान के शिक्षक ने आत्महत्या में भी लगाया वैज्ञानिक दिमाग….

हेनरी अलेग्जेंडर शहर के जाने-माने सेंट जोसेफ स्कूल में भैतिक विज्ञान के शिक्षक थे। शहर के ही एक तकनीकी संस्थान से Mtech करने वाले हेनरी को अच्छे शिक्षकों में गिना जाता था। सोमवार को हेनरी हजीरा स्थित आवास से निकल कर स्कूल पहुंचे, किंतु वापस घर नहीं पहुंचे। अपने स्तर पर खोजने के बाद परिजन ने मंगलवार को पुरानी छावनी पुलिस थाने में हेनरी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने विवेचना में पाया कि सोमवार को हेनरी स्कूल से दो घंटे पहले 12 बजे निकले किंतु घर की जगह ठाटीपुर के सुरेशनगर स्थित पीतांबरा विला स्थित फ्लैट की तरफ गए। पुलिस ने हेनरी के मोबाइल विवरणों से पता लगाया कि हेनरी घर की जगह फ्लैट पर गए हैं। हेनरी ने 22 मिनिट का मार्ग मात्र आठ मिनिट में तय कर लिया। घर वालों से पूछने पर हेनरी के पीतांबरा विला स्थित फ्लैट का पता चला। पुलिस मंगलवार रात फ्लैट पर पहुंची तो वह अंदर से ही बंद था। पुलिस दरवाजा तोड़ कर अंदर गई तो हेनरी फर्श पर पड़े थे। प्रारंभिक विवेचना में पता चला कि उसने अपने पूरे सिर को मोटी पॉलीथीन से पैक कर उसे गर्दन पर सैलो टेप से वायुरुद्ध कर दिया था। इसी कारण दम घुटने से हेनरी की मृत्यु हो गई थी। विवेचना के आधार पर पुलिस ने आशंका जताई है कि हेनरी पहले ही आत्महत्या करने का निर्णय ले चुके थे।   

तनाव में थे हेनरी, पुलिस को आशंका पत्नी से मनमुटाव हो सकता है कारण

हजीरा चौराहा निवासी 34 वर्षीय हेनरी अलेग्जेंडर पुत्र जोसफ अलेग्जेंडर भौतिक विज्ञान के शिक्षक थे। ग्वालियर के ही एक तकनीकी संस्थान से Mtech हेनरी का लगभग सात वर्ष पूर्व भोपाल की फिलोमिना से विवाह हुआ था। उनकी दो बेटियां छह वर्षीय एलेक्सा और तीन वर्षीय क्रिस्टल हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार इन दिनों पत्नी  फिलोमिना से हेनरी अनबन चल रही थी। यद्यपि दोनों के सोशल-मीडिया प्रोफाइल पर दोनों के दांपत्य में कोई तनाव होने के संकेत नहीं मिले हैं, परिजन भी आत्महत्या के कारणों पर मौन हैं।

gudakesh.tomar@gmail.com

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

15 hours ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

18 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

18 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

18 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

18 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

18 hours ago