रतलाम, 14 फरवरी। धार जिले के खलघाट से सटे गांव साला के एक परिवार के चार सदस्यों की कार सोमवार सुबह ही दुर्घटना में मृत्यु हो गई। दूल्हा-दुल्हन शादी के 12 दिन बाद वैलेंटाइन-डे पर पूजा के लिए जयपुर जा रहे थे। रास्ते में रतलाम के निकट चालक की आंख झपक गई और कार पुलिय से टाकरा गई। दुल्हन के हाथ की मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था कि हादसे में नव दंपत्ति की जान चली गई। उनके साथ ही जयपुर जा रहीं दूल्हे की दो बुआओं की भी दुर्घटना में मृत्यु हो गई। दूल्हें की मां घंभीर रूप से घायल हो घई, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आसपास के लोगों ने घायलों को कार से निकाला। दूल्हे रविराज सिंह पुत्र मनोहर सिंह राठौर उसकी नव-विवाहति पत्नी रेणु कुंवर बुआ भवर कुंवर, और दूसरी बुआ रेणु कुंवर की मृत्यु हो गई।
दो भाइयों की शादी की खुशियों से महक रहा था घर, दुर्घटना से पसरा मातम
धार जिले के खलघाट कस्बे से सटे साला गांव के मनोहर सिंह राठौर के दो बेटों रविराज सिंह और लोकेंद्र सिंह का विवाह विगत दो फरवरी को एक साथ हुआ था। रविराज दुल्हन रेणु, मां और दोनों बुआ के साथ 14 फरवरी को जयपुर में देवी पूजन के लिए जा रहा था। बड़ी बुआ रेणु कुंवर की जयपुर और भवर कुंवर की झुंझून में ससुराल हैं, इसलिए वह भी साथ जा रही थीं। कार चालक को आई झपकी ने वैलेंटाइन डे पर नव दंपत्ति समेत दो बुआओं की जान ले ली।
येरुशलम। एक साल से इजरायल-हमास के बीच चल रही जंग ने हजारों लोगों की जान…
इस्लामाबाद । भारत और पाकिस्तान दोनों की ही सेनाएं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर…
बेरूत। लेबनान में पिछले तीन दिनों में पेजर, वॉकी-टॉकी और फिर सोलर एनर्जी सिस्टम में…
मॉस्को। आज दुनिया चांद पर पहुंच गई और रोज नई नई तकनीक इजात की जा…
कीव । चेचन्या के लीडर और वॉरलार्ड रमजान कादिरोव ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।…
तेल अवीव। इजरायली सेना ने शुक्रवार को बेरूत में हवाई हमला किया, जिसमें हिज्बुल्लाह के…