अनोखी कहानियां

VIDEO: ग्वालियर की अंतिम महारानी लेखा दिव्येश्वरी: प्रेम में विजय मिली तो नाम मिला विजया राजे….

ख़बर ख़बरों की डेस्क, 14 फरवरी। ग्वालियर रियासत के सिंधिया राजवंश की अंतिम महारानी विजयाराजे सिंधिया और महाराजा जीवाजी राव सिंधिया की प्रेमकहानी शाश्वत प्रेम की मिसाल मानी जाती है। वैलेंनटाइन-डे के अवसर पर  khabarkhabaronki.com पर प्रस्तुत उनके जीवन की ये महत्वपूर्ण गाथा….

प्रेम न बाड़ी ऊपजे, प्रेम न कुटी छबाय….अमीर का हो या ग़रीब का प्रेम वो शै है जिसके काटे का मंत्र तो बस महबूब ही जानता है। ऐसा ही प्रेमदंश हिंदुस्तान की सबसे बड़ी रियासतों में से एक ग्वालियर के महाराजा जीवाजी राव सिंधिया को लगा था। सागर के नेपाल हाउस में पली बढ़ी राजपूत बाला लेखा दिव्येश्वरी को महाराजा जीवाजी राव ने पहली बार तब देखा था जब लेखा के मामा ने उसे महाराजा से मिलवाया था। सादगी से परिपूर्ण अनिंद्य सुंदरी लेखा के लज्जानत नयनों के तीर से सिंधिया रियासत का मराठा वीर घायल हो गया था। किंतु, 21 तोपों की सलामी के हकदार मराठा महाराजा का विवाह अंग्रेज सरकार की प्रोविंशियल सर्विस के एक राजपूत अधिकारी की बेटी से हो, यह मराठा सरदारों के लिए किसी भी तरह ग्राह्य नहीं था। महाराजा के रिश्तेदार भी उनके विरोध में खड़े हो गए थे। तथापि, लेखा के अप्रतिम सौंदर्य और सरल-सहज व्यक्तित्व की मोहनी के वशीभूत महाराजा के हृदय की पीड़ा का उपचार लेखा के अतिरिक्त कहीं ओर था ही नहीं। और फिर…वह हुआ जो सिंधिया रियासत के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था। साधारण राजपूत कुल की बेटी ग्वालियर की महारानी बन गई।

ये प्रेमकहानी देश की सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा की संस्थापक और ग्वालियर की अंतिम महारानी विजयाराजे सिंधिया की है। विजया राजे नाम उन्हें प्रेम में महाराजा जीवाजी राव सिंधिया पर विजय के सम्मान में मिला था। लेखा दिव्येश्वरी को महारानी विजया राजे बना कर महाराजा ने आधी लड़ाई तो जीत ली थी, किंतु अब लेखा को सिद्ध करनी थी जीवाजीराव के चयनित प्रेम की योग्यता। राजपूत संस्कारों में पली बढ़ी विजाया राजे के सामने अब चुनौती थी स्वयं को मराठी राज परंपरा के अनुकूल ढालने और उनमें घुलमिल जाने की। अथवा, सिंधिया राजवंश के संस्कारों को ही बदल डालने की। महारानी विजया राजे ने मध्यम मार्ग चुनते हुए पहले धीरे-धीरे सभी रिश्तेदारों का स्नेह जीता और उन्हें अपने पक्ष में सम्मिलित कर लिया। यहां तक कि महाराजा के मौसा और मौसेरे भाई सरदार आंग्रे को अपना विशेष समर्थक ही बना लिया।

रियासतों के विलय के बाद शुरू से राजनीति में कम रुचि रखने वाले महाराज ने खुद को महल में ही सीमित कर लिया और सियासत में रियासत की नुमांदगी की बागडोर महारानी विजया को सौंप दी। मध्यभारत की गवर्नरी छिनने के बाद तो रियासती रसूख के घटने के सदमे में डूबे महाराजा संतानों को महारानी विजया के आंचल में छोड़….संसार से विदा ले कैलासवाशी हो गए। ….किंतु प्रेम जीवित था….महारानी की धड़कनों में, उनकी स्मृतियों में।

प्रेम की उच्चता दैहिक सौंदर्य नहीं आत्मा की नैतिक ऊंचाइयों से नापी जाती है। लेखा का महाराजा जीवाजी राव से स्नेह का आरंभ तो हुआ था दैहिक आकर्षण से, लेकिन महाराजा की निश्छलता का प्रतिसाद महारानी ने उनके कैलासगमन के बाद भी उनकी अधूरी अभिलाषाओं को आत्मसात कर अपने समर्पण से दिया। जिस सियासत ने प्रियतम महाराज के रसूख को छीन उन्हें संसार से विदा करा दिया था, राजमाता विजया राजे ने राजपथ से लोकपथ पर सूझबूझ से चलते हुए अपनी संतानों को उसी सियासत के शिखर तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त किया। राजमाता  को इस लोकपथ के कंटकाकीर्ण मार्ग पर चलते हुए बलिदान तो बहुत देने पड़े। यहां तक कि राजनीतिक स्पर्धियों ने उन्हें तिहाड़ जेल में साधारण कैदियों के साथ समय व्यतीत करने पर विवश कर दिया। अपनी प्रेम निशानियों के भविष्य को सुरक्षित बना विरह की अर्धायु व्यतीत कर महारानी भी अपने प्रियतम के कैलाशपथ पर निकल गईं। किंतु, राजनीति में उनके स्थापित मूल्य आज बन ध्रुव तारा बन गए हैं। महारानी विजयाराजे ने सिद्ध कर दिया कि समर्पण और विश्वास की भूमि पर ही सच्चा प्रेम का अकुरण हो पाता है।

अर्थात….प्रेम गली अति सांकरी जा में दो न समाय…. 

gudakesh.tomar@gmail.com

Recent Posts

इजरायल ने हमास को दिया शांति का प्रस्ताव, कहा- डील पर चर्चा से निकलेगा रास्ता

येरुशलम। एक साल से इजरायल-हमास के बीच चल रही जंग ने हजारों लोगों की जान…

10 hours ago

भारतीय सेना के शीर्ष कमांडर ने क्यों की पाकिस्तानी सैनिकों की तारीफ……गदगद हुआ पाकिस्तान

इस्लामाबाद । भारत और पाकिस्तान दोनों की ही सेनाएं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर…

10 hours ago

हिजबुल्लाह के 100 से ज्यादा रॉकेट लॉन्चर्स, 1000 रॉकेट बैरल सब इजराइल ने कर दिए बर्बाद

बेरूत। लेबनान में पिछले तीन दिनों में पेजर, वॉकी-टॉकी और फिर सोलर एनर्जी सिस्टम में…

10 hours ago

चेचन्या के लीडर कादिरोव का चौंकाने वाला दावा…..मैंने साइबरट्रक को जंग के मैदान में उतारा

कीव । चेचन्या के लीडर और वॉरलार्ड रमजान कादिरोव ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।…

10 hours ago

इजरायल का बेरुत पर हवाई हमला, हिज्बुल्लाह कमांडर अकील समेत 59 की मौत

तेल अवीव। इजरायली सेना ने शुक्रवार को बेरूत में हवाई हमला किया, जिसमें हिज्बुल्लाह के…

10 hours ago