भोपाल, 12 फरवरी। नौकरी की तलाश में मुंबई पहुंची पुरानी दिल्ली की लड़की को कुछ भले लोगों ने मुंबई की ऊंच नीच समझा कर वापस घर भेज दिया। किंतु, ट्रेन में पेंट्री मैनेजर के रूप में उसे राक्षस मिल ही गया। उसने लड़की को ट्रेन से फेंकने की धमकी दे पेंट्री कार में ही हवस का सिकार बना डाला। किसी तरह छूट कर अनारक्षित कोच में पहुंची और कुछ यात्रियों के सहयोग से भोपाल के जीआरपी स्टेशन पर पुलिस को आपबीती सुनाई। पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने झांसी स्टेशन से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। काम की तलाश में मुंबई गई लड़की, घर वापसी के सफर में पेंट्री मैनेजर ने धमका कर किया बलात्कार….
पुरानी दिल्ली निवासी एक लड़की नौ फरवरी को काम की तलाश में मुंबई गई थी। वहां कुछ भले लोगों ने उसे समझाया कि मुंबई अच्छा नहीं है। यहां तुम्हें कोई बेच कर वैश्यावृत्ति में धकेल देगा, तुम वापस चली जाओ। समझाइश मान लड़की ने शुक्रवार 11 फरवरी की दोपहर मुंबई से दिल्ली आने के लिए ट्रेन पकड़ी। भीड़ ज्यादा होने के कारण लड़की भुसावल स्टेशन पर उतरी और कुछ घंटों बाद यशवंतपुर-निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12629) के AC कोच में बैठ गई। थकी मांदी लड़की को नींद आई तो वह फर्श पर ही कंबल बिछाकर सो गई। लड़की ने पुलिस को बताया कि नीला शर्ट (पेंट्री की यूनिफार्म) पहने रात करीब आठ एक व्यक्ति ने लड़की को जगा कर उठाया, बगैर टिकिट वह व्यक्ति समझ गया लड़की गरीब और है।वह धमकाने वाले अंदाज में लड़की से बोला–यहां क्यों सो रही हो? अनारक्षित कोट में जाकर सो जाओ। लड़की नहीं उठी तो उसे जबरन अनारक्षित कोच की तरफ ले जाने लगा। रास्ते में पैंट्री कार मिली तो उसके दरवाजे पर छोड़ उसने वहीं सो जाने को कहा। ट्रेन में आवाजाही बंद हो गई, सब सो गए, तब वह फिर आया और लडकी को उठा कर पैंट्री कार में अंदर खींच ले गया। वहां उसने ट्रेन से फेंक देने की धमकी देकर लड़की से बलात्कार किया। लड़की ने विरोध किया और चीखी तो थप्पड़ मार कर चलती ट्रेन का दरवाजा कोल नीचे धकेल देने की धमकी दी और चुप रहने व शिकायत न करने को कहा। लड़की वहां से बच कर सामान उठा कर दूसरे कोच में चली गई। वहां बैठे यात्रियों को अपने साथ हुई हैवानियत के बारे में बताया, उन्होंने पुलिस को शिकायत करने के लिए कहा। भोपाल स्टेशन आने पर लड़की ने जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पैंट्री कार अंदर से बंद कर बैठ गया आरोपी, झांसी में पुलिस ने खुलवाया दरवाजा, पैंट्री मैनेजर समेत 20 गिरफ्तार
भोपाल में स्टेशन के डिप्टी मैनेजर अनिल शर्मा के अनुसार पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना पर ट्रेन की पैंट्री कार तक पहुंचे तब कोच अंदर से बंद पाया गया। खटखटाने के बाद भी कर्मचारी दरवाजा नहीं खोल रहे थे। उन्हें बताया गया कि पुलिस अंदर आना चाहती है, तब दरवाजा खोला गया। कोच में मौजूद आरोपी समेत सभी को हिरासत में ले लिया गया। ज्ञातव्य है कि पेंट्री में बैठे 20 लोगों में कुछ यात्री भी थे जो अनारक्षित टिकट पर पैंट्री कार में बैठे हुए थे। एएसपी जीआरपी प्रतिमा एस मैथ्यू ने बताया कि युवती के साथ पैंट्री कार के स्टोर रूम में रेप हुआ, विवेचना जारी है। हालांकि वारदात का कोई प्रत्यक्षदर्शी अभी तक नहीं मिला है।
शिकायत दर्ज होते ही हरकत में आई पुलिस, आरोपी झांसी में गिरफ्तार
इटारसी DSP रेल अर्चना शर्मा ने बताया कि आरोपी भूपेंद्र तोमर को GRP ने झांसी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। वह ट्रेन के दूसरे कोच में जाकर छिप गया था। भूपेंद्र भिंड का रहने वाला है। इटारसी में ट्रेन का स्टॉपेज नहीं है। यहां से ट्रेन निकलने के बाद घटना सामने आई। इसलिए भोपाल में ट्रेन को अटैंड किया गया।
आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत जीपीएस स्पूफिंग और सैटेलाइट इमेजरी जैसे खतरे भारत के लिए…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,27 July'25 The United States has taken a decisive step to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,26 July'25 India’s foreign exchange reserves fell by $1.183 billion to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,21 July'25 Indian cryptocurrency exchange CoinDCX has reported a security breach…
Ira Singh khabar Khabaron Ki,20 July'25 Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has identified…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,17 July'25 MP Chief Minister Dr. Mohan Yadav, during his visit…