ख़बरे

मध्यप्रदेश के विद्यालय फिर अनलॉक, 1 से 12 तक सभी कक्षाएं होंगी संचालित, 50 प्रतिशत रहेगी उपस्थिति

भोपाल, 31 जनवरी। मध्यप्रदेश में एक फरवरी से विद्यालयो फिर से खुलेंगे। एक  से 12वीं तक सभी कक्षाएं 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ संचालित की जाएंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विद्यालयो खोले जाने के संबंध में चिकित्सा विशेषज्ञों से विचार विमर्श के बाद निर्णय लिया। निर्णय के अनुसार आवासीय विद्यालय और विद्यार्थी-आवास भी 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोले जा सकेंगे।

विद्यालयीन शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद एक फरवरी मंगलवार से स्कूल खुल जाएंगे। मध्यप्रदेश माद्यमिक शिक्षा मण्डल की परीक्षाओं की समय सारिणी पहले ही जारी की जा चुकी है। मंत्री ने बताया कि उसे  ऑफलाइन तरीके से निर्धारित समय पर कराने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। मंत्री के अनुसार यदि ऑफलाइन परीक्षा में कोई व्यवधान आया तो आगे का निर्णय उस परिस्थिति के अनुसार लिया जाएगा।

17 फरवरी से 12 मार्च तक होगीं परीक्षा, प्रायोगिक पराक्षा इसके बाद

ज्ञातव्य हो कि 10वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 10 मार्च तक और 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 12 मार्च तक संचालित की जानी हैं। इस बार परीक्षा सुबह 10 से दोपहर एक बजे के बीच संचालित होंगी। परीक्षार्थी को सुबह साढ़े आठ  बजे पहुंचना होगा। ज्ञातव्य है कि मध्यप्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मण्डल की परीक्षाएं पहली बार फरवरी में आयोजित की जा रही है। प्रायोगिक परीक्षाएं इसके बाद संचालित की जाएंगी।

gudakesh.tomar@gmail.com

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

14 mins ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

4 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

4 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

4 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

4 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

4 hours ago