ग्वालियर, 28 जनवरी। भोपाल की 22 वर्षीय युवती को उसकी सहेली पार्टी के नाम पर ग्वालियर के होटल रिवाज में ले गई और एक कमरे में छोड़ कर गायब हो गई। कमरे में 8-10 युवक जश्न मना रहे थे। उन्होंने पीड़िता को बंधक बना लिया और जान से मारने की धमकी देकर बलात्कार किया। किसी तरह युवती उनके चंगुल से निकल कर पुलिस के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। वारदात बुधवार को हुई, किंतु युवती के कई चक्कर लगाने के बाद गुरुवार देर शाम प्राथमिकी दर्ज की जा सकी। शुक्रवार को न्यायालय में पीड़िता के कथन अभिलेखित किए गए। पुलिस के अनुसार आरोपी और पीड़िता की सहेली घर से गायब हैं। अवकाश बिताने सहेली के घर आई भोपाल की युवती, उसने पार्टी के बहाने बलात्कारियों को सौंप हुई फ़रार….
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में निशातपुरा की निवासी 22 वर्षीय युवती विगत सात जनवरी को ग्वालियर के महलगांव के पीछे सरकारी मल्टी निवासी अपनी सहेली मुस्कान के घर छुट्टिया बिताने आई थी। गणतंत्र दिवस की शाम सहेली पीड़िता को पार्टी के बहाने ग्वालियर के सिटी सेंटर स्थित होटल रिवाज में ले गई। सहेली उसके एक कमरे में बैठा कर गायब हो गई। कमरे में लगभग-8-10 युवक पार्टी कर रहे थे। सहेली मुस्कान यह कह कर गई थी कि वह कुछ और दोस्तों को लेने जा रही है, किंतु लौटी नहीं।
होटल के कमरे में बंधक बनाकर 3 घंटे करते रहे बलात्कार
कमरे में मौजूद युवको ने दरावाजा बंद कर भोपाल की युवती को बंधक बना लिया। पीड़िता ने बताया कि उसके पास लोकेश साहू नामक युवक आया, उसने जान से मारने की धमकी दी और बलात्कार किया। लोकेश के बाहर गया और दरवाजा बाहर से बंद कर गया। उसके जाने के 10 मिनट बाद साहू साहब नाम का एक और युवक अंदर आया, उसने भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इस तरह बारी-बारी से दोनों युवती से बलात्कार करते रहे और पीड़िता हबाथ जोड़ कर रोती रही औऱ छोड़ देने की प्रार्थना करती रही। किसी तरह रात लगभग नौ बजे वह होटल से बाहर निकल कर पुलिस तक पहुंच सकी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर सिंधिया नगर में पीड़िता की सहेली के घर पहुंची तो वहां ताला लगा मिला है। आरोपी भी घर से गायब मिले। डीएसपी क्राइम विजय सिंह भदौरिया ने बताया कि पुलिस आरोपियों और पीड़िता की सहेली की तलाश कर रही है।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,27 July'25 The United States has taken a decisive step to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,26 July'25 India’s foreign exchange reserves fell by $1.183 billion to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,21 July'25 Indian cryptocurrency exchange CoinDCX has reported a security breach…
Ira Singh khabar Khabaron Ki,20 July'25 Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has identified…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,17 July'25 MP Chief Minister Dr. Mohan Yadav, during his visit…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,17 July'25 Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav, currently on…