क्राइम

जीवनसाथी डॉट कॉम पर हुई युवती से पहचान, विवाह के बहाने बंधक बनाया और 1.5 माह तक दोस्तों के साथ करता रहा गैंगरेप

इंदौर, 16 जनवरी। शहर के एक बिल्डर ने छत्तीसगढ़ की एक 32 वर्षीय युवती को डेढ़ महीने तक फार्महाउस में बंधक बनाकर रखा और और उसके दोस्तों के साथ मिलकर लगातार गैंगरेप किया। विरोध करने पर पीडता के शरीर के कोमल अंगो को सिगरेट से दागा एवं दांतों से काटा गया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर फार्म हाउस मालिक बिल्डर, उसके तीन साथियों और एक कर्मचारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। सभी आरोपी नागदा (उज्जैन) के रहने वाले हैं। युवती के अनुसार वैवाहिक वेबसाइट पर पहचान के बाद आरोपी ने विवाह का झांसा देकर फार्महाउस में बंधक बना लिया था। jeevansathi.com पर मिले वर ने वधू को बंधक बना 1.5 माह तक दोस्तों के साथ मिल किया गैंगरेप….

पुलिस के अनुसार मांगलिया इलाके के युवराज फार्म हाउस का मालिक राजेश विश्वकर्मा बीजाघाट (बेमेतरा, छतीसगढ़) युवती के संपर्क में एक वैवाहिक वेबसाइट jeevansathi.com के माध्यम से आया। विवाह करने के बहाने राजेश पीड़िता को फार्महाउस पर ले आया था। विवाह के ड्रामे के बाद राजेश ने युवती से जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाए। आरोपी के साथी अंकेश बघेल, विवेक विश्वकर्मा और विपिन भदौरिया भी फार्महाउस पर आते-जाते थे। राजेश ने पीड़िता को कम कपड़ों में दोस्तों के समक्ष आने के लिए विवश किया। युवती ने राजेश को पत्नी होने का हवाला देकर विरोध किया तो आरोपी ने साथियो के साथ मिलकर सामूहिक बलात्कार किया। युवती को बाहर आनेजाने से रोक दिया गया, उसका मोबाइल भी छीन लिया गया। करीब 1.5 महीने तक युवती के साथ गैंगरेप होता रहा। विरोध करने पर उसके कोमल अंगों पर सिगरेट से दागा और दातों से काटा गया।

मन भर गया तो छुड़वा दिया घर, धमकी दी–शिकायत की जाएगी जान से

मन भर गया तो आरोपी राजेश ने पीड़िता के जख्मों का प्रारंभिक इलाज कराया और साथी विपिन के साथ उसे छत्तीसगढ़ में उसके घर भेज दिया। उसे धमकी दी गई कि शिकायत करने पर परिवार समेत मार दिया जाएगा। घर पहुंचकर युवती ने परिजन को आपबीती बताई। शनिवार को पीड़िता परिजन के साथ इंदौर आई और पुलिस को सारी कहानी सुनाकर आरोपियों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुख्य आरोपी राजेश को उसके फार्महाउस से गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी राजेश के बताए ठिकानों से दूसरे आरोपी गिरफ्तार कर लिए। फार्महाउस के एक कर्मचारी को भी आरोपियों का सहयोग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

gudakesh.tomar@gmail.com

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

18 hours ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

21 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

21 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

22 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

22 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

22 hours ago