क्राइम

पुरानी रंजिश बर्थडे पार्टी में मिली तो हुई भिड़ंत, गोलीबारी में 1 युवक घायल, हमलावरों ने दो स्कूटर भी किए आग के हवाले

ग्वालियर, 23 दिसंबर। पहले से चली आरही तनातनी एक बर्थडे पार्टी में आपसी भिड़ंत में तब्दील हो गई। भिड़ंत के दौरान एक पक्ष ने दूसरे गुट पर जमकर गोलीबारी की भाग निकला। गोलीबारी में एक युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावरों में से एक को पुलिस ने हवालात मे बंद कर दिया है। घायल युवक के अस्पताल से बाहर आने पर उससे शिकायत दर्ज कराई जाएगी, तभी हमलावरों के विरुद्ध कार्रवाई हो सकेगी।  

शहर के इंदरगंज थाना के निर्धन नगर में दो गुट आपस में भिड़ गए और जमकर गोलीबारी की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात हॉलीवुड कैफे में युवराज सिंह भदौरिया अपने एक दोस्त की बर्थ-डे पार्टी में शामिल होने पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो गुटों में पहले गाली-गलौज औऱ विवाद हुआ औऱ गोलीबारी तक जा पहुंचा। गोलीबारी करने वालों ने जाते-जाते दो स्कूटरों को भी आग लगा दी। गोलीबारी में युवराज सिंह भदौरिया नामक एक युवक के पेट में एक गोली जा धंसी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत अब तक गंभीर किंतु स्थिर बताई जा रही है।

घायल युवक ने बताए हमलावरों के नाम,1 गिरफ्तार दूसरा फ़रार

घायल हुए युवराज ने प्रारंभिक पूछताछ में गोलीबारी  करने वालों के नाम सोनू सिकरवार, उदित पात्रे बताए हैं। वारदात के बाद सोनू सिकरवार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है, जबकि उदित पात्रे फ़रार हो गया है। पुलिस को इंतजार है कि कोई शिकायतकर्ता एफआईआर दर्ज कराए, इसके बाद ही पुलिस की औपचारिक विवेचना शुरू हो सकेगी।

gudakesh.tomar@gmail.com

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

2 hours ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

5 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

5 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

5 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

5 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

6 hours ago