ग्वालियर, 18 दिसंबर। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार सुबह महावीर भवन कंपू पहुंचे। यहां सिंधिया ने भारतीय जनता पार्टी के ग्वालियर-दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के मंडल स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। सिंधिया ने कार्यकर्ताओं के साथ ही दोपहर का भोजन भी किया।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर प्रवास के दूसरे दिन शुक्रवार कंपू स्थित महावीर भवन में ग्वालियर-दक्षिण विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्तओं के सम्मेलन को संबोधित किया। इस सम्मेलन में ग्वालियर-दक्षिण विधानसभा के दीनदयाल उपाध्याय मंडल, विवेकानंद मंडल और हेमूकलानी मंडल की परिचय बैठक में सम्मिलित हुए। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए सिंधिया ने मैदानी परेशानियों का जायजा लिया।कार्यकर्ताओं के साथ दोपहर के भोजन का आनंद लेते हुए सिंधिया ने एक-एक कार्यकर्ता से चर्चा की औऱ उनके मैदानी अनुभव जाने व उनके कार्कलापों से परिचित हुए।
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के समीप औद्योगिक क्षेत्र के बंद फैक्ट्री में एमडी ड्रग्स…
संयुक्त कार्रवाई में 1814 करोड़ का MD ज़ब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार, देश भर में नशे…
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षा भूषण अखिल भारतीय सम्मान समारोह को किया संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री…
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई के कोटरा सुल्तानाबाद स्थित निवास…
सिंगापुर। भारत के स्टार खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने सिंगापुर में स्थानीय स्टार जाडेन ओंग को…
ग्वालियर। भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में रविवार को बांग्लादेश…