ग्वालियर, 03 दिसंबर। जिले के करियावटी गांव में शुक्रवार सुबह एक बदमाश संदिग्ध परिस्थितियों में कनपटी पर गोली लगने से घायल हो गया था। उसे ग्वालियर के जेएएच में भर्ती कराया है। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। गोली लगने के समय बदमाश अपने खेत पर जा रहा था। गोली की आवाज सुनकर उसके भाई और पिता दौड़कर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए। ज्ञातव्य है कि गोली लगने से कुछ घंटे पहले ही पुलिस ने भी उसके घर दबिश दी थी, लेकिन कोई मिला नहीं था। अब तक यहा स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोली किसने और क्यों मारी। पुलिस ने प्रारंभिक पड़ताल के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। गोली लगने से मरे बदमाश के विरुद्ध लूट और हत्या के प्रयास समेत नौ आपराधिक मामले दर्ज थे। गोली की आवाज आई तो भागे पिता व भाई, खून से लथपथ मिला 9 मामलो में पुलिस का वांछित….
भितरवार के करियावटी निवासी 28 वर्षीय रामू कुशवाह पुत्र पातीराम कुशवाह अपराधिक प्रकृति का था। शुक्रवार तड़के चार बजे वह खेत पर जाने के लिए घर से निकला था। उसके पिता और भाई पहले से ही खेत पर काम कर रहे थे। उन्हें अचानक गोली चलने की आवाज आई तो वह उस तरफ दौड़े। वहां उन्हें खून से लथपथ रामू जमीन पर तड़पता दिखाई दिया। दोनों उसे उठाकर तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। भितरवार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से ग्वालियर के जेएएच ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। रामू को कनपटी पर गोली लगी थी, उसने कुछ देर उपचार के बाद दम तोड़ दिया।
पुलिस अभिलेखों में अपराधी है मृतक रामू
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पड़ताल में पता चला है कि रामू कुशवाह के विरुद्ध विभिन्न थानों में अब नौ मामले दर्ज हैं। गांव के लोगों ने जांच कर रही पुलिस टीम को बताया कि रामू कुशवाह के घर पर गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात पुलिस ने दबिश दी थी, किंतु घर पर कोई नहीं मिला तो पुलिस वापस लौट गई थी। बाद में पता चला कि शिवपुरी पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी थी।
जांच जारी, पुलिस अब तक बेसुराग
गोली चलाने वालों की पड़ताल के लिए ASP देहात जयराज कुबेर, SDOP अभिनव बारंगे सहित थाना प्रभारी राजकुमारी परमार, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट, एफएसएल और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंची है और जांच में जुटी हुई है, किंतु अब तक घटना स्थल पर कुछ पद-चिन्हों के अलावा कोई सुराग नहीं मिल सका है।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,05 June’25 India’s manufacturing sector lost some momentum in May, with…
Ira Singh Khabar Khabaron ki,02 June’25 India’s Goods and Services Tax (GST) collections continued their…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,01 June’25 The central government managed to meet its fiscal deficit…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May'25 India’s economy expanded by 7.4% in the March quarter…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May’25 Infosys founder NR Narayana Murthy has launched a pioneering,…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,30 May’25 India’s economy has reached a significant milestone, with its…