ग्वालियर, 29 नवंबर। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव में कचरे के ढेर में पड़ा एक देसी पटाखा अचानक फट गया। पटाखे में अचानक विस्फोट से पास ही खेल रहे पांच बच्चे घायल हो गए, इनमें से एक बच्चे की चोटें गंभीर हैं। घायल हुए बच्चों को जयारोग्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
शहर से सटे शनीचरा रोड पर स्थित कुंवरपुर गांव में शनिवार शाम शादी समारोह में की गई आतिशबाजी में से एक बड़ा पटाखा चल नहीं पाया और रास्ते में ही पड़ा रह गया। रविवार सुबह कचरे के ढेर के पास वहां 5-12 वर्ष के बच्चे रिजवान खान, फरहान खान, संजना बानो, अयान खान और आयल खान खेल रहे थे। फरहान और रिजवान ने एक बिना चले पटाखे को उठा कर उसे हिलाना डुलाना शुरू कर दिया। इसी दौरान वह तेज आवाज के साथ जोर से फट पड़ा परिणाम स्वरूप बच्चे घायल हो गए। परिजन तत्काल उन्हें अस्पताल ले गए जहां रिजवान की हालत गंभीर बनी हुई है। उसके हाथ का ऑपरेशन किया जाएगा।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…
तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…
रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…
वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…
लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…
-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…