ख़बरे

इंदौर बाल-संप्रेक्षण गृह की खिड़की तोड़ भागे 6 किशोर, प्रशासन में हड़कंप

इंदौर, 15 नवंबर। बाल-संप्रेक्षण गृह से छह किशोर खिड़की की ग्रिल उखाड़कर भाग गए। इनकी फ़रारी की सूचना पहुंचते ही प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया। सूचना हीरानगर पुलिस थाने को भी दी गई। इसके साथ ही विभागीय प्रशासन ने अपने स्तर पर भी बस स्टैंड समेत आसपास के इलाकों में भगोड़ों को तलाश किया, लेकिन किसी का भी सुराग नहीं मिल सका है।

इंदौर में बीमा अस्पताल के पास बने बाल-संप्रेक्षण गृह से शनिवार रात किशोर कैदी खिड़की की ग्रिल उखाड़कर फ़रार हो गए। पूरी रात व रविवार सुबह तक विभागीय अधिकारियों खुद तलाश की, बाद में हीरानगर पुलिस थाने में शिकायत की। पुलिस ने बस स्टैंड व आसपास उनकी जानकारी निकलवाना शुरू की। यहां से कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। गौरतलब है कि यहां किशोर सुरक्षा करमी पर हमला बी कर चुके हैं। हीरानगर पुलिस ने बताया कि बीमा अस्पताल रोड़ पर किशोर इकाई में बंद खंडवा, राजपुर, बड़वानी, देवास, रतलाम और इंदौर के लड़के फरार हुए हैं। किशोरों ने बाथरूम की खिड़की की ग्रिल निकाली और भाग गए। पुलिस ने बताया कि आसपास के जिलों में पुलिस को सूचना दी गई है।

gudakesh.tomar@gmail.com

Recent Posts

India’s Growth Steady at 7%, Outpacing Global Peers, IMF

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,23'Oct'24 The International Monetary Fund (IMF) has reaffirmed its positive outlook…

1 day ago

GST Reduction Likely to Make Health & Life Insurance Cheaper

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,23 Oct'24 A reduction in Goods and Services Tax (GST) could…

1 day ago

साबुन के नाम पर फैक्ट्री में बन रहा नशीला ड्रग, किराये पर देने वाला गिरफ्तार

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के समीप औद्योगिक क्षेत्र के बंद फैक्ट्री में एमडी ड्रग्स…

2 weeks ago

भारत विश्व गुरु के रूप में शिक्षक परंपरा को स्थापित करना चाहता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षा भूषण अखिल भारतीय सम्मान समारोह को किया संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई से की भेंट, दिलाई भाजपा की सदस्यता

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई के कोटरा सुल्तानाबाद स्थित निवास…

2 weeks ago