क्राइम

पंचायत में रंगदारी दिखाने फायरिंग की तो भीड़ ने पीट-पीट कर साथी समेत मार डाला 10 हजार का इनामी, प्रेम-प्रसंग के विवाद पर थी पंचायत

ग्वालियर, 08 नवंबर। जिले के गिजोर्रा पुलिस थाना क्षेत्र के धरमपुरा गांव में भीड़ ने एकजुट हो कर रंगदारी दिकाने पहुंचे इनामी बदामाश को मार डाला। पंचायत के दौरान एक पक्ष धमकाने के लिए पहुंचे तीन बदमाशों ने फायरिंग कर दी। प्रतिक्रिया स्वरूप वहां उपस्थित करी आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने बदमाशों को घेर कुल्हाड़ी और पत्थरों से हमला बोल दिया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस दल को दो बदमाशों के शव पंचायत भवन के पास पड़े मिले। उनकी बंदूक, कट्‌टा और कारतूस का पट्‌टा पास ही पड़े मिले। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया है। मृतक बदमाशों की पहचान लाखन सिंह गड़रिया निवासी किटोरा, राजपाल बघेल निवासी दिनारा के रूप में हुई है। लाखन पर 10 हजार रुपए का इनाम है। पंचायत में आतंक फैलाना पहुंचा 10 हजारी, भीड़ ने पीट-पीट मार डाला…..

धर्मपुरा के मंदिर पर सोमवार दोपहर बघेल (गडरिया) और कुशवाहा समाज के बीच लड़का-लड़की के संबंधों को लेकर हुए विवाद पर राजीनामा के लिए पंचायत का आयोजन किया गया था। पंचायत चल रही थी, तभी 10,000 इनामी और फ़रार बदमाश लाखन सिंह गडरिया 12-बोर की बंदूक लेकर अपने एक साथी के साथ पहुंचा य़ बदमाश के साथी राजपाल सिंह बघोल भी 315-बोर के कट्टे से लैस था। लाखन सिंह ने पंचायत में रंगदारी दिखाने के लिए अपनी 12 बोर बंदूक से हवाई फायर कर दिया। पंचायत में सामिल होने आए लोग डर कर भाग गए, लेकिन बाद में गांव के कुशवाहा समाज के लगभग आधा सैकड़ा लोग आए और एक साथ लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी और पत्थरों से बदमाशों पर हमला बोल दिया। भीड़ की पिटाई से 40 वर्षीय निगरानी शुदा फ़रार बदमाश लाखन सिंह गडरिया और उसका साथी लगभग 26 वर्षीय राजपाल सिंह बघेल की मृत्यु हो गई।आपसी संघर्ष में हमलावर ग्रामीणों धनीराम कुशवाहा, रूप सिंह कुशवाह, सीताराम कुशवाहा, भगवान सिंह कुशवाह भी घायल हो गए।

अंतर्जातीय प्रेम-प्रसंग का था विवाद

उल्लेखनीय है कि 19 वर्षीय चंद्रभान सिंह कुशवाहा का बघेल समाज की 18 वर्षीय युवती से प्रेम संबंध था। विवाद में युवती के पिता ने सहयोगियों के साथ चंद्रभान व उसके कुछ परिजन के साथ गांव में चौहान कोठी के पास धनतेरस के दिन घेरकर मारपीट की थी। इसी झगड़े में राजीनामे के लिए सोमवार को गांव में पंचायत रखी गई थी।

gudakesh.tomar@gmail.com

Recent Posts

India’s Growth Steady at 7%, Outpacing Global Peers, IMF

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,23'Oct'24 The International Monetary Fund (IMF) has reaffirmed its positive outlook…

2 days ago

GST Reduction Likely to Make Health & Life Insurance Cheaper

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,23 Oct'24 A reduction in Goods and Services Tax (GST) could…

2 days ago

साबुन के नाम पर फैक्ट्री में बन रहा नशीला ड्रग, किराये पर देने वाला गिरफ्तार

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के समीप औद्योगिक क्षेत्र के बंद फैक्ट्री में एमडी ड्रग्स…

3 weeks ago

भारत विश्व गुरु के रूप में शिक्षक परंपरा को स्थापित करना चाहता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षा भूषण अखिल भारतीय सम्मान समारोह को किया संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई से की भेंट, दिलाई भाजपा की सदस्यता

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई के कोटरा सुल्तानाबाद स्थित निवास…

3 weeks ago