मुंबई, 08 नवंबर। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (CBI) ने यूनाइटेड स्टेट्स (US) ऑथोरिटीज से सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मृत्यु मामले के अपराध-अन्वेषण में सहायता मांगी है। सुशांत के डिलीट हुए ईमेल और सोशल मीडिया पोस्ट को CBI वापस पाना चाहती है। इसके लिए ही उन्होंने यूएस ऑथोरिटीज से सहायता मांगी है और आगे के अन्वेषण से पूर्व प्रत्युत्तर का इंतजार कर रही है।
विगत वर्ष 14 जून को बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपने अपार्टमेंट पर संदिग्ध अवस्था में मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या बताया था। हालांकि, परिवार और समर्थकों का दवाब बढ़ने के बाद मुंबई पुलिस की जांच बिहार पुलिस और उसके बाद सीबीआई को सौपी गई थी। सुशांत सिंह की संदिग्ध मृत्यु के एक वर्ष बाद भी अपराध-अन्वेषण अब भी निरंतर हो रहा है। हाल ही में CBI ने अभिनेता के ईमेल और सोशल मीडिया खातों से डिलीट किए जा चुके डेटा को पुनरोत्पादित करने के लिए आधिकारिक रूप से अमेरिका से सहायता मांगी है।
CBI ने अमेरिका से मांगी सोशल मीडिया डेटा-रिकवरी में मदद
भारत और अमेरिका दोनों देशो के बीच म्यूचुअल लीगल असिसटेंस ट्रीटी (एमएलएटी) है। इसके तहत दोनों देश एक दूसरे से घरेलू मामलों की जांच में सूचनाओं का आदान-प्रदान कर सकते हैं। मांगे गए डेटा से CBI यह जांच करना चाहती है कि डिलीट किए गए संदेशों में कुछ ऐसा तो नहीं था जो सुशांत की मृत्यु से कोई संबंध हो।
मुंबई पुलिस नें प्रारंभिक जांच में बरती थी लापरवाही, तब दी गई थी CBI को कमान
सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के कारणों की जांच मुंबई पुलिस ने शुरू की थी, अब यह सीबीआई के हाथ में है। वर्ष भर चले अपराध अन्वेषण के बाद भी सुशांत सिंह की मृत्यु अब भी रहस्य ही है। केस CBI लगातार जांच कर रही है, साथ ही सोशल मीडिया पर आज भी सुशांत के समर्थक न्याय की गुहार लगाते रहते हैं, और इसके साजिश-अंजाम अपराध होने का अंदेशा जता चुके हैं। ज्ञातव्य है कि सुशांत सिंह की पूर्व सचिव रही दिशा सालियान की मृत्यु को भी सुशांत मामले से जोड़ कर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि सुशांत की मृत्यु के बाद जब अन्वेषण CBI को सौंपा गया तो सुशांत के गजेट्स से डेटा डिलीट किया जाना पाया गया था। इसका साथा ही उनके सोशल मीडिया अकाउंट से भी डेटा डिलीट किया जा चुका था।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,05 June’25 India’s manufacturing sector lost some momentum in May, with…
Ira Singh Khabar Khabaron ki,02 June’25 India’s Goods and Services Tax (GST) collections continued their…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,01 June’25 The central government managed to meet its fiscal deficit…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May'25 India’s economy expanded by 7.4% in the March quarter…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May’25 Infosys founder NR Narayana Murthy has launched a pioneering,…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,30 May’25 India’s economy has reached a significant milestone, with its…