राजनीति

विकास और जनसेवा प्रधानमंत्री और भाजपा का मूल-मंत्र, इसी पर चल बनाएंगे जनता के हृदय में स्थान–ज्योतिरादित्य सिंधिया

ग्वालियर, 08 नवंबर। दो दिवसीय प्रवास पर रविवार रात गृह-नगर आए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने उनके घर पहुंचे, साथ ही दिवाली के दिन महाराज बाड़े पर हुए अग्निकांड में घायल नागरिक से मिलने अस्पताल भी पहुंचे। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने सुरेश नगर वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचकर वैक्सीनेशन की जानकारी ली और दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान संवाद माध्यमों से चर्चा करते हुए सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से पार्टी का मूल मंत्र सेवाभाव है, और इसी रास्ते से जनता के हृदय में स्थान पाना हमारा लक्ष्य है।

ग्वालियर में संवाद माध्यमों से चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्पष्ट विकास और जनसेवा हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि आने वाले समय में ग्वालियर देश के प्रमुख शहरों में सम्मिलित हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 नवंबर को भोपाल में प्रस्तावित जनजातीय सम्मेलन में शामिल होने के संबंध में संवाद माध्यमों के सवाल पर सिंधिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर जाति वर्ग विशेष के उत्थान के लिए काम कर रही है। देश में प्रधानमंत्री के निर्देशन में विशेष तौर पर अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए पार्टी काम कर रही है। सिंधिया ने कहा कि प्रदानमंत्री मोदी और भाजपा एक मूलभूत सिद्धांत है सेवाभाव, और पार्टी इस पथ पर चल कर लोगों के हृदय में स्थान बनाना चाहती है।

gudakesh.tomar@gmail.com

Recent Posts

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

3 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

3 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

3 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

3 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

3 hours ago

मालगाड़ी पटरी से उतरी तो तहस-नहस हो गया रेलवे ट्रेक, 42 ट्रेनों के बदलना पड़े रास्ते

आगरा। आगरा-दिल्ली रेलमार्ग से गुजरने वाली 42 ट्रेनों का रास्ता बदला गया है। वजह ये…

3 hours ago